फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan Jaipur  Heritage Independent candidate Vijay Shankar Sharma pays most of security deposit in 1 rupee coins

राजस्थान नगर निगम चुनाव : निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक रुपये के सिक्कों में भरी जमानत राशि

Fri, 16 Oct 2020 09:56 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 16 Oct 2020 09:56 PM IST
सार

  • 6,000 की जमानत राशि में से 5,000 का भुगतान सिक्कों में किया
  • उम्मीदवार कई छोटे-छोटे थैलों में सिक्के लेकर आया था

विज्ञापन
rajasthan Jaipur  Heritage Independent candidate Vijay Shankar Sharma pays most of security deposit in 1 rupee coins
The Walled City of Jaipur - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

राजस्थान में नगर निगम चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर निगम चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस बीच, जयपुर हेरिटेज नगर निगम के वार्ड संख्या 70 से चुनाव लड़ने के लिए एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान खास बात यह हुई कि इस उम्मीदवार ने अपनी जमानत राशि के एक बड़े हिस्से का भुगतान एक-एक के सिक्कों से किया। 

विज्ञापन



उम्मीदवार कई थैलों में लाया सिक्के
जयपुर के एसडीएम युगांतर शर्मा ने बताया कि निर्दलीय उम्मीदवार विजय शंकर शर्मा ने गुरुवार को पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान शर्मा ने जमानत राशि के 6,000 रुपये में 5,000 रुपये का भुगतान एक-एक के सिक्के से किया। बाकी 1,000 रुपये का भुगतान नोट से किया। युगांतर शर्मा ने बताया कि उम्मीदवार कई छोटे-छोटे थैलों में सिक्के लेकर आया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को 23 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए
इस बीच, नगर निगम चुनावों के लिए शुक्रवार को जयपुर, जोधपुर और कोटा में कुल 23 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। राज्य चुनाव आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को जोधपुर दक्षिण में सात उम्मीदवार, जोधपुर उत्तर में पांच, जयपुर ग्रेटर में चार, कोटा दक्षिण में तीन, जयपुर हेरिटेट और कोटा में दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो चरणों में होंगे चुनाव 
छह नगर निगमों के कुल 560 वार्ड के लिए दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 29 अक्तूबर को होगा। वहीं दूसरे चरण के लिए मतदान एक नवंबर को होना है। मतगणना तीन नवंबर को होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed