{"_id":"5fcde57eb7103174ac402311","slug":"rajasthan-jaipur-bride-and-groom-get-marry-with-ppe-kit-at-covid-center-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने बदलीं शादी की रस्में, पीपीई किट में दूल्हा-दुल्हन ने लिए फेरे, सात दिन बाद सुहागरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने बदलीं शादी की रस्में, पीपीई किट में दूल्हा-दुल्हन ने लिए फेरे, सात दिन बाद सुहागरात
Mon, 07 Dec 2020 04:46 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनिल पांडेय
Updated Mon, 07 Dec 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
कोविड सेंटर में अनोखी शादी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर इंसान की जिंदगी में शादी अमूमन एक बार होती है। इसके लिए वह तमाम सपने संजोता है। गाजे-बाजे के साथ धूम-धड़ाके की उम्मीद करता है, लेकिन कोरोना काल में शादी की रस्में भी बदल गई हैं। दरअसल, राजस्थान के बारां में एक अनोखी शादी हुई है। यह शादी कोविड सेंटर में हुई, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने पीपीई किट में फेरे लिए। अब बताया जा रहा है कि कोरोना के चलते उनकी सुहागरात भी कम से कम सात दिन बाद होगी। तब तक दूल्हा और दुल्हन को 'सोशल डिस्टेंसिंग' का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में हुई अनोखी शादी
दरअसल, यह घटना राजस्थान के बारां के केलवाड़ा की है। यहां रविवार को शादी के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। शादी के दो दिन पहले लड़की और उसकी मां ने गांव में आए कोरोना जांच दल को नमूने दिए थे। फिर उसके बाद पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुट गया। शादी में फेरों से पहले लड़की और मां की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिजनों को लगा कि शादी के कार्यक्रम को रद्द करना पड़ेगा।
विज्ञापन
संकट में पड़ गई शादी
लड़की के परिवार वाले इस सोच में पड़ गए कि बारात आएगी तो कैसे आएगी? कैसे तोरणद्वार का कार्यक्रम होगा और शादी में फेरे कैसे होंगे? इस बात को परिजनों ने अधिकारियों को बताया। उन्होंने अधिकारियों से शादी कराने का अनुरोध किया और कोविड के सभी नियमों का पालन करने का वादा किया। अधिकारियों ने भी इसे चुनौती के रुप में ले लिया और शादी कराने के लिए मान गए।
विज्ञापन