{"_id":"61ba25ced6df7557a5543590","slug":"rajasthan-husband-forced-wife-to-have-physical-relationship-with-friends-know-the-whole-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानियत शर्मसार: बेटा नहीं हुआ तो दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानियत शर्मसार: बेटा नहीं हुआ तो दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर, जानिए पूरा मामला
Wed, 15 Dec 2021 10:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:58 PM IST
सार
पति की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित महिला थाने पहुंची और पति समेत परिवार और पति के दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। चाकसू थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई है।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर के चाकसू थाने में एक सनसनीखेज मामला सामना आया है। जहां बेटा नहीं होने की वजह से कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी को दोस्तों के हवाले करने का इरादा बना लिया। पीड़ित पत्नी ने अपने पति की घिनौनी हरकत से खफा होकर पुलिस मे मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि तीन बेटियां होने पर उसका पति नशा करने लग गया। बेटा पैदा नहीं होने पर अत्याचार शुरू कर दिए। पुलिस के मुताबिक, महिला की शादी के बाद तीन बेटियां हुई थी। लेकिन यह उसके पति को नागवार गुजरा। उसने नशा करना शुरू कर दिया। पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। पति के नशे की लत को छुड़ाने के लिए पत्नी मजदूरी करने लग गई।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि करीब दो लाख रुपये की राशि जमा करके पति को एक टेंपो दिलवाया। पति ने कुछ दिन टेंपो चलाने के बाद नशे की लत को पूरा करने के लिए टेंपो बेच दिया। पति महिला के साथ रोजाना मारपीट करता था। अपने दोस्तों को भी घर बुलाने लग गया और अपनी पत्नी पर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता।
विज्ञापन
पति की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित महिला थाने पहुंची और पति समेत परिवार और पति के दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। चाकसू थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई है।