{"_id":"64f9e87fa88f02ad2d041456","slug":"rajasthan-housing-board-recruitment-2023-online-examination-from-tomorrow-for-258-posts-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"RHB Recruitment 2023: 258 पदों के लिए कल से दो पारियों में ऑनलाइन परीक्षा, 60 हजार कैंडिडेट्स होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RHB Recruitment 2023: 258 पदों के लिए कल से दो पारियों में ऑनलाइन परीक्षा, 60 हजार कैंडिडेट्स होंगे शामिल
Thu, 07 Sep 2023 08:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 07 Sep 2023 08:43 PM IST
सार
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में 258 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती परीक्षा 7 से 11 सितंबर के बीच होगी। जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के 62 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में करीब 30 साल के बाद 258 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए सीधी भर्ती परीक्षा शुक्रवार से सोमवार तक जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जिले के 62 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाई जाएगी। जिसमें करीब 60 हजार कैंडिडेट्स शामिल होंगे।
विज्ञापन
नोडल एजेंसी सी-डैक (सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग) इंस्टीट्यूट के माध्यम से ली जाने सीधी भर्ती परीक्षा के लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस और फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती भी की गई है। प्रत्येक केंद्र का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा, जिसकी मंडल मुख्यालय पर स्थापित कमांड सेंटर से निरंतर निगरानी की जाती रहेगी।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक करेंगे निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर मंडल द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए मंडल सचिव समेत 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम पर नजर रखेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा एजेंसी भी मुस्तैद और सजग रहेगी।
विज्ञापन
दो पारियों में होगी परीक्षा
8 से 11 सितंबर तक चार दिन चलने वाली परीक्षा सुबह और दोपहर दो पारियों में संचालित की जाएगी। पहली पारी सुबह 9:30 से 12:30 और दूसरी पारी दोपहर 3.30 से 6:30 बजे तक आयोजित होगी। सुबह की पारी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 7 बजे सेंटर पर पहुंचना होगा। 8 बजे के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसी तरह दूसरी पारी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम 1 बजे होगा।
ऑनलाइन होगी परीक्षा
ऑनलाइन होने वाली इस परीक्षा में किसी भी तरह की ओएमआर शीट का उपयोग नहीं किया जाएगा। राजस्थान आवासन मंडल ने बयान जारी कर कहा है कि हम निष्पक्ष, पारदर्शी परीक्षा कराएंगे। बतादें कि 258 पदों के लिए 59 हजार 968 युवाओं ने आवेदन किए हैं।