फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Housing Board proud once again, Commissioner Arora gets two awards

Rajasthan: आवासन मंडल को फिर मिला सम्मान, आयुक्त बोले-चार वर्षों में आमजन का विश्वास कमाना मेरी सबसे बड़ी खुशी

Tue, 21 Feb 2023 07:44 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 21 Feb 2023 07:44 AM IST
सार

राजस्थान आवासन मंडल एक बार फिर हुआ गौरवान्वित। आयुक्त पवन अरोड़ा 'विजनरी लीडर' और 'ग्लोबल सीएसआर एक्सीलेंस एंड लीरडरशिप' अवार्ड से सम्मानित हुए। देश भर में हो रही मंडल की कार्यशैली की तारीफ।

विज्ञापन
Rajasthan Housing Board proud once again, Commissioner Arora gets two awards
अवार्ड के साथ खुशी जाहिर करते सहकर्मी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान आवासन मंडल एक बार फिर सम्मान का हकदार बना। मुंबई में टाइम्स समूह की वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस ने दल पवन अरोड़ा को प्रतिष्ठित 'विजनरी लीडर' और प्रतिष्ठित वर्ल्ड सस्टेनेबिलिटी संस्था ने 'ग्लोबल सीएसआर एक्सीलेंस एंड लीडरशिप' अवार्ड से सम्मानित किया। आईएएस अधिकारी और राजस्थान आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा की कार्यशैली ने एक बार फिर प्रदेश को गौरवान्वित महसूस कराया। विधानसभा सत्र होने के कारण अरोड़ा की ओर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल, उप आवासन आयुक्त जेएस बुगालिया और डॉ. दिलीप शर्मा ने पुरस्कार ग्रहण किया। 

विज्ञापन


आवासन आयुक्त को सोमवार शाम को मण्डल मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में सचिव अल्पा चौधरी, वित्तीय सलाहकार संजय शर्मा, मुख्य अभियन्ता प्रथम केसी मीणा, मनोज गुप्ता ने दोनों अवार्ड अरोड़ा को भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


सम्मान का सेहरा सहकार्मिकों के सिर
अरोड़ा ने कहा कि सम्मान अकेले अधिकारी का नहीं बल्कि पूरी टीम का होता है। जोश, जुनून और पूरी ईमानदारी के साथ काम करना मेरा शगल रहा है। सरकार ने जो भी जिम्मा मुझे दिया वहां के अधिकारी-कर्मचारियों ने कंधे से कंधा मिलाकर टीम भावना से काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वास का दूसरा नाम बना आवासन मंडल
अरोड़ा ने कहा कि विगत चार वर्ष पूर्व आमजन का विश्वास आवासन मंडल से उठ गया था, मंडल लगातार घाटे में जा रहा था, लेकिन मंडल के अधिकारियों और कार्मिकों की ऊर्जा ने नामुमकिन को भी मुमकिन कर दिखाया। कार्मिकों की मेहनत से ही आवासन मंडल अब विश्वास का पर्याय बन चुका है।

मुख्यमंत्री भी हुए मंडल की प्रभावी कार्यशैली के मुरीद
गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल भी मंडल की प्रभावी कार्यशैली की कई बार प्रशंसा कर चुके हैं। अरोड़ा के नेतृत्व में आवासन मंडल देशभर के मैनेजमेंट गुरूओं के लिए केस स्टडी बना हुआ है। देश के कई राज्य मंडल के मॉडल को अपनाने की तैयारी कर रहे हैं।


अरोड़ा की लीडरशिप में मंडल पुरस्कारों से हुआ लदकद
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा की अगुवाई में पिछले चार वर्षों में मण्डल को कुल 12 अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें मकान विक्रय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, स्कॉच अवार्ड-2021, अवार्ड ऑफ एक्सीलेन्सी, नेशनल रियल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल द्वारा सम्मान, नेशनल हाउसिंग अवार्ड, आई.बी.सी और 'स्टार ऑफ गवर्नेंस-गोल्ड अवार्ड' जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed