फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan honey trap case : Girl Made Obscene Video Of medical Student On The Pretext Of Friendship Threatening To Blackmail Sikar Police

हनीट्रैप: युवती ने जबरन दोस्ती की, फिर वीडियो कॉल पर बनाया अश्लील वीडियो और करने लगी ब्लैकमेल

Wed, 14 Apr 2021 01:38 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाल, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, सीकर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 14 Apr 2021 01:38 PM IST
सार

राजस्थान के सीकर जिले से मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक युवती ने खुद को इंजीनियरिंग की छात्रा बताते हुए छात्र से जबरन दोस्ती की। फिर वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो बनाकर छात्र से पैसे वसूलने लगी।

विज्ञापन
Rajasthan honey trap case : Girl Made Obscene Video Of medical Student On The Pretext Of Friendship Threatening To Blackmail Sikar Police
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राजस्थान के सीकर जिले से मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक युवती ने खुद को इंजीनियरिंग की छात्रा बताते हुए छात्र से जबरन दोस्ती की। फिर वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो बनाकर छात्र से पैसे वसूलने लगी। परेशान होकर छात्र ने सीकर पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।  

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पहले युवती ने मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र का मोबाइल नंबर ढूढ़ा। फिर को खुद को इंजीनियरिंग की छात्रा बताकर छात्र को दोस्ती के लिए मैसेज भेजने लगी। शुरुआत में तो छात्र ने युवती के मैसेज का जवाब नहीं दिया, लेकिन बाद में दोस्ती स्वीकार कर बातचीत करनी शुरू कर दी। युवती ने छात्र से पहले कॉल पर बात की फिर वीडियो पर बात करने लगी। वीडियो कॉल पर बात करते हुए अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। 
विज्ञापन


वीडियो कॉल पर कीं अश्लील बातें 
उद्याेग नगर थानाधिकारी पवन चाैबे के मुताबिक, थाना इलाके में रहने वाले छात्र राघव ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रहा है। गत दिनों उसके माेबाइल नंबर पर अनजान नंबर 8099319908 से दाेस्ती के लिए मैसेज आया। रिप्लाई नहीं करने के बाद भी मैसेज आते रहे। उसने जब दाेस्ती का मैसेज स्वीकार किया ,ताे युवती ने उसके साथ चैट करना शुरू कर दिया। दाेस्ती आगे बढ़ी, तो ताे एक दिन युवती ने उससे वीडियाे काॅल पर अश्लील बातें की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तंग आकर छात्र ने ली पुलिस की मदद
शिकायत के मुताबिक, युवती के बहकावे में आने पर छात्र ने भी उसकी भाषा में जवाब देना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती ने अश्लील वीडियो बना लिया। अब युवती ब्लैकमेल कर पैसे मांग रही है। पैसा नहीं देने पर अश्लील वीडियाे और फाेटाे काे साेशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रही है। इसके चलते छात्र डिप्रेशन का शिकार हो गया। बाद में तंग आकर छात्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस युवती के माेबाइल नंबर ट्रेस कर उसकाे पकड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed