फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan govt will provide house for poor people on 20 % lower rate

राजस्थान में गरीबों को 20 फीसदी कम दाम पर घर देगी सरकार

Sun, 27 Sep 2015 12:12 PM IST
Updated Sun, 27 Sep 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
rajasthan govt will provide house for poor people on 20 % lower rate

राजस्थान में आवासन मंडल के मकान 20 फीसदी सस्ते मिलेंगे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री जन आवास योजना लागू की। सरकार का मानना है कि वर्ष 2022 तक 10.50 लाख मकानों की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन


योजना के तहत सरकार ने 18 लाख मकान तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इसमें से 85 फीसदी मकान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाए जाएंगे। योजना के मुताबिक सस्ते मकानों के साथ जनता को सुविधाएं भी मिलेंगी। सस्ते दर पर मकानों के चार मॉडल बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


योजना के तहत ये आवास आरक्षित दर के 25 व 60 फीसदी दर पर आवंटित होंगे। फ्लैटों का आवंटन 1250 रुपये प्रतिवर्ग फुट की दर से निर्धारित किया गया है। आवास खरीदने के लिए जो बैंकों से ऋण मिलेगा, उस पर लगने वाले ब्याज का कुछ भार सरकार अपने स्तर पर वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक कमजोरों के लिए बनाए जाएंगे 85 फीसदी मकान

rajasthan govt will provide house for poor people on 20 % lower rate

योजना के तहत हाउसिंग बोर्ड अपनी योजनाओं में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 50 फीसदी जगह आरक्षित रखेगा। निजी बिल्डरों को ऐसे मकान बनाने के लिए छूट दी जाएगी।

सरकारी व निजी हाउसिंग योजनाओं में बेचने योग्य जमीन में से 10 फीसदी हिस्सा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित रखा जाएगा।

निजी टाउनशिप में ये प्रतिशत 7 रहेगा। प्राधिकरणों व ट्रस्ट के लिए 25 फीसदी भूमि पर इस तरह के मकान बनाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed