फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan government will operate super stores chain in co-operative sector

को-ऑपरेटिव मार्केट क्षेत्र में सुपर स्टोर शृंखला चलाएगी राजस्थान सरकार

Tue, 05 Feb 2019 03:18 PM IST
अजय सिंह भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Published by: अजय सिंह Updated Tue, 05 Feb 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan government will operate super stores chain in co-operative sector
उदयलाल अंजाना - फोटो : social media
राजस्थान सरकार सहकारी क्षेत्र में सुपर स्टोर की शृंखला चलाएगी। इससे उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पाद एक ही छत के नीचे उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सकेंगे। इस तरह का पहला स्टोर जयपुर में खोला गया है।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने सोमवार को इस स्टोर की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि जयपुर में ही ऐसे 13 और स्टोर खोले जायेंगे।  उन्होंने कहा कि हम सुपर स्टोर की अवधारणा को ग्राम स्तर पर ले जायेंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्र में ब्रांड वाले उत्पाद उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन


जयपुर के इस दो मंजिला सुपर स्टोर में 4 हजार से अधिक उत्पाद उपलब्ध होंगे।  राज्य में अभी सहकारी क्षेत्र में 125 से अधिक सुपर स्टोर चल रहे हैं। मंत्री ने कहा कि इन सुपर स्टोर पर मिलने वाली वस्तुओं पर उपभोक्ताओं को एमआरपी पर 5 से 55 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी। सब्जी, डेयरी व फल आदि भी इन स्टोर में जल्द उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed