फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan government unable to distribute free medicine

निशुल्क दवाइयों के लिए सरकार के पास पैसा नहीं!

Sat, 15 Feb 2014 08:03 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 15 Feb 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
rajasthan government unable to distribute free medicine

राजस्थान की पिछली कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई नि:शुल्क दवा योजना का आर्थिक बोझ भाजपा सरकार से नहीं सहा जा रहा है। अब इस योजना को चलाने के लिए राज्य सरकार दानदाताओं की ओर ताक रही है।

विज्ञापन


हालांकि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्पष्ट किया है कि गहलोत सरकार की कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी, लेकिन समीक्षा जरूर होगी। अधिक से अधिक लोगों को फायदा पहुंचान के लिए संचालन का तरीका बदल सकता है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस योजना का भविष्य २४ फरवरी को चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ की अध्यक्षता में होनेवाली राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन की बैठक में तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन की बैठक के एजेंडे में इस योजना को जन सहयोग से चलाने का बिंदु रखा गया है।

राठौड़ बैठक में शामिल होने वाले सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य, अधीक्षक और प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों से इस योजना के आर्थिक बोझ को कम करने पर उनके विचार पूछ सकते हैं।


कॉर्पोरेशन के अफसरों के अनुसार आने वाले समय में इस योजना जन सहयोग या फिर कुछ शर्तो के साथ निजी हाथों में दिया जा सकता है। इससे सरकारी खजाने में बचत हो सकती है।

बैठक में योजना की बेहतरी व दवाओं की सप्लाई और गुणवत्ता पर भी चर्चा होगी। फिलहाल अधिकांश दवाइयों की खरीद नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed