{"_id":"65290ba2c18892867c0c862c","slug":"rajasthan-government-teacher-absconds-after-raping-a-minor-girl-in-shahpura-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शाहपुरा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर फरार हुआ सरकारी शिक्षक, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शाहपुरा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर फरार हुआ सरकारी शिक्षक, पुलिस तलाश में जुटी
Fri, 13 Oct 2023 02:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:49 PM IST
सार
राजस्थान के शाहपुरा जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वाला एक सरकारी शिक्षक है, जो इस कृत्य को अंजाम देकर फरार हो गया है। फिलहाल, पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहपुरा के शक्करगढ़ थाने में सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ 14 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शक्करगढ़ थाना प्रभारी श्रृद्धा शर्मा के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान लिया गया है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। आरोपी मनोहरपुरा सरकारी स्कूल का शिक्षक है।
विज्ञापन
बताया गया है कि आरोपी शिक्षक पिछले छह महीने से नाबालिग लड़की को लगातार अपनी ज्यादती का शिकार बनाता रहा। नाबालिग के प्रेग्नेंट होने पर यह मामला सामने आया। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद से बाद से आरोपी फरार है। नाबालिग लड़की के पिता ने 11 अक्तूबर को शक्करगढ़ थाने में आरोपी शिक्षक सागर तेली (24) के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म और गर्भपात की गोली देने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने बताया कि 11 अक्तूबर को उनकी बेटी के पेट में तेज दर्द हुआ था। तब पत्नी के साथ बेटी को जहाजपुर हॉस्पिटल लेकर गए थे। डॉक्टरों ने बेटी के प्रेग्नेंट होने और गर्भपात की गोली देने की बात बताई। इसके बाद बेटी ने अपनी मां को शिक्षक की करतूत के बारे में बताया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शिक्षक उसके साथ छह महीने से दुष्कर्म कर रहा था। पहली बार जब उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसके अश्लील वीडियो और फोटो मोबाइल में ले लिए। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार उससे दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने बदनामी के डर से अब तक किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन