{"_id":"604fd518a8deab1c9a03d76e","slug":"rajasthan-government-suspended-the-police-officer-who-proposed-to-make-the-rape-victim-a-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: दुष्कर्म पीड़िता को संबंध बनाने का प्रस्ताव देने वाले पुलिस अधिकारी को सरकार ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: दुष्कर्म पीड़िता को संबंध बनाने का प्रस्ताव देने वाले पुलिस अधिकारी को सरकार ने किया निलंबित
Tue, 16 Mar 2021 03:13 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 16 Mar 2021 03:13 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान सरकार ने दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई के लिए पीड़िता से कथित तौर पर संबंध बनाने की मांग करने वाले पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया है। विधानसभा में मंत्री शांति धारीवाल ने सोमवार को कहा कि यह मामला दुर्लभ है और इससे न केवल पुलिस की छवि धूमिल हो रही है बल्कि राजस्थान सरकार और पूरे तंत्र पर दाग लग रहा है।
विज्ञापन
महिलाओं के खिलाफ अपराध की जांच के लिए गठित स्पेशल टीम में शामिल एसीपी कैलाश बोहरा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि पुलिस अधिकारी ने पहले तो पीड़िता से पैसे मांगे।
विज्ञापन
पीड़िता ने जब पैसे देने में असमर्थता जताई तो उसे संबंध बनाने को कहा। धारीवाल ने कहा बोहरा को फिलहाल निलंबित किया गया है, लेकिन उसकी नौकरी खत्म करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन