फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan government makes big announcement now black fungus will be treated in the state for free

राहत: राजस्थान सरकार ने की बड़ी घोषणा, अब राज्य में मुफ्त में होगा ब्लैक फंगस का इलाज

Sat, 22 May 2021 11:38 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 22 May 2021 11:38 AM IST
सार

राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए लोगों को राहत देने वाला फैसला लिया है, जिसके तहत अब राज्य में इस बीमारी का इलाज मुफ्त होगा।

विज्ञापन
Rajasthan government makes big announcement now black fungus will be treated in the state for free
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में कोरोना के साथ ही ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) का भी खतरा बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में जिस तरह से घातक बीमारी ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए अशोक गहलोत की सरकार ने पूरे प्रदेश में ब्लैक फंगस का इलाज मुफ्त में कराने का एलान किया है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि राजस्थान में ब्लैक फंगस के मरीजों का कोविड के ही अनुरूप इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फंगल इंफेक्शन को भी चिरंजीवी योजना में शामिल कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार शुरुआती दौर में ही इस बीमारी का पता चलने पर इसका इलाज संभव है।

विज्ञापन


राजस्थान में ब्लैक फंगस के 700 मरीज आए सामने
डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि राज्य में ब्लैक फंगस के अब तक करीब 700 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार अस्पतालों को सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। निजी अस्पतालों में भी ब्लैक फंगस की दवाइयों और इसके इलाज की दरें भी तय कर दी गई हैं। फिलहाल 20 सरकारी और निजी अस्पतालों को ब्लैक फंगस के इलाज के लिए सूचीबद्ध किया गया है। वहीं, जो अस्पताल सरकारी नियमानुसार मानकों को पूरा करेंगे, उन्हें भी सूचीबद्ध किया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में ब्लैक फंगस के लिए अलग से वार्ड बनाकर हो रहा इलाज
बता दें, जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में ब्लैक फंगस के लिए अलग से वार्ड बनाकर निर्धारित प्रोटोकॉल के साथ मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें इस बीमारी से प्रभावित क्षेत्रों में डोर टू डोर सर्वे के लिए भेजी जा रही हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोरोना की दवाओं की तरह ब्लैक फंगस की दवाओं को भी केंद्र सरकार ने अपने नियंत्रण में ले रखा है। ऐसी स्थिति में दवाओं की आपूर्ति के लिए राज्य सरकार केंद्र से लगातार संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed