फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Government is targeting religious places says mp cp joshi

सांसद सीपी जोशी बोले: धार्मिक स्थलों को निशाना बना रही सरकार, देव नारायण मंदिर में शुरू कराई जाए पूजा-अर्चना

Fri, 25 Mar 2022 05:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 25 Mar 2022 05:37 PM IST
सार

सांसद जोशी ने लोकसभा में कहा कि राजस्थान में जिस प्रकार से महिलाओं पर बच्चों पर अत्याचार हो रहा है, उसी प्रकार धर्म को कुचलने का काम सरकार कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Government is targeting religious places says mp cp joshi
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान राजस्थान में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के साथ-साथ धर्मस्थलों और धार्मिक आस्थाओं के केंद्र को तोड़े का मामला सदन में उठाया। 

विज्ञापन


सांसद जोशी ने सदन में कहा कि राजस्थान में जिस प्रकार से महिलाओं पर बच्चों पर अत्याचार हो रहा है, उसी प्रकार धर्म को कुचलने का काम भी सरकार कर रही है। चित्तौड़गढ़ जिले के डुंगला में भगवान शिव और हनुमानजी का मंदिर तोड़ा गया। सालासर में राम दरबार का गेट भी तोड़ा गया। साथ ही भीलवाड़ा जिले में देवनारायण मंदिर को लोगों के लिए खोला नहीं जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धार्मिक स्थलों और लोकआस्था से जुड़े केंद्रों के लिए तुष्टीकरण की नीति अपना रही है।
विज्ञापन


सांसद जोशी ने सदन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि धार्मिक जनभावनाओं और लोकआस्थाओं के केंद्रों पर बार बार किए जा रहे प्रहारों को बंद किया जाए। साथ ही देवनारायण मंदिर को खोलने गये लोगों पर दर्ज किए गए केस वापस लिए जाएं और मंदिर का गेट खोलकर पूजा-अर्चना शुरू कराई जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed