{"_id":"64310de5ba585725b90aa1e5","slug":"rajasthan-government-increased-mrp-of-liquor-and-beer-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शराब के शौकीनों को करनी होगी जेब ढीली, सरकार ने एमआरपी बढ़ाई, 60 रुपये तक बढ़े रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शराब के शौकीनों को करनी होगी जेब ढीली, सरकार ने एमआरपी बढ़ाई, 60 रुपये तक बढ़े रेट
Sat, 08 Apr 2023 12:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:17 PM IST
सार
राजस्थान में शराब और बीयर महंगी हो गई है। आबकारी विभाग ने जो रेट लिस्ट जारी की है, उसमें शराब की एमआरपी में 10 से लेकर 60 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
राजस्थान में शराब और बीयर महंगी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर नहीं है। सरकार ने शराब की कीमत से अतिरिक्त आबकारी शुल्क जरूर हटा दिया, लेकिन इसका फायदा लोगों को न मिलकर शराब कंपनियों को मिला है। इसके चलते राजस्थान में अंग्रेजी शराब और बीयर महंगी हो गई है। इसके चलते शराब की बोतल पांच से लेकर 60 रुपये, बीयर 15 रुपये तक महंगी हो गई है।
विज्ञापन
दरअसल, राजस्थान में शराब एमआरपी (अधिकतम बिक्री मूल्य) आबकारी विभाग तय करता है। इसके लिए हर साल ब्रांड के अनुसार रेट लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट में निर्धारित एमआरपी पर शराब ठेकों में बेची जाती है। इस बार आबकारी विभाग ने जो रेट लिस्ट जारी की है, उसमें शराब की एमआरपी में 10 से लेकर 60 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, एक्स डिस्टलरी प्राइज (ईडीपी) भी प्रति कार्टन 40 रुपये बढ़े हैं। इस कारण बीयर की कीमतों में 10 से 15 रुपये तक की बढ़त हुई है। 140 रुपये में मिलने वाली बीयर अब 150 रुपये की हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं उठे शराब के ठेके
सरकार की ओर से इस साल भी पूरे राज्य में 7665 दुकानों को रिन्यूअल और ऑक्शन के लिए रखा गया था। इनमें से 1100 दुकानें अब तक किसी ने नहीं ली हैं। पिछले दिनों विभाग ने भारत निर्मित अंग्रेजी शराब पर लगने वाली 30 प्रतिशत अतिरिक्त आबकारी ड्यूटी को हटाने का फैसला किया था। इस निर्णय के बाद अंग्रेजी शराब की बोतल 10 से 15 रुपये तक सस्ती होने की संभावना थी।