फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan government form SIT for pehlu Khan case, matter will be re-investigated

पहलू खान मामले की होगी दोबारा जांच, राजस्थान सरकार ने किया एसआईटी का गठन

Sat, 17 Aug 2019 08:53 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 17 Aug 2019 08:53 AM IST
सार

  • राजस्थान सरकार पहलू खान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है
  • अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था
  • प्रियंका गांधी ने फैसले को चौेंकाने वाला बताया था
  • मायावती ने इसके लिए कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया

विज्ञापन
Rajasthan government form SIT for pehlu Khan case, matter will be re-investigated
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

पहलू खान की हत्या का मामला भीड़ हिंसा को लेकर देश भर में चर्चित रहा। इस मामले में दोषी रहे आरोपियों को 14 अगस्त को अदालत ने बरी कर दिया था। अब राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को पहलू खान भीड़ हिंसा मामले की जांच एसआईटी से कराने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन



पुलिस जांच में रही खामियों का पता लगाने के लिए सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। यह फैसला तब लिया गया है जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अलवर की अदालत के फैसले को ‘चौंकाने वाला’ बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी 15 दिन में सरकार को रिपोर्ट देगी कि मामले की जांच में कौन-कौनसी बड़ी खामियां रहीं और इसके लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं। बता दें कि इस मामले में तीन नाबालिगों सहित नौ लोगों को आरोपी बनाया गया था। 

तीनों नाबालिगों पर बाल न्यायालय में मामला चल रहा है। अन्य छह आरोपियों विपिन यादव, रविंद्र, कालूराम, दयानंद, योगेश कुमार तथा भीम राठी के खिलाफ पुलिस ने आरोप तया किया था। 

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट में पहलू खान मामले में निचली अदालत के फैसले को ‘चौंकाने वाला’ बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि पहलू खान मामले में निचली अदालत का फैसला चौंका देने वाला है। हमारे देश में अमानवीयता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और भीड़ द्वारा हत्या जघन्य अपराध है। 

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा भीड़ हिंसा द्वारा हत्या के खिलाफ कानून बनाने की पहल सराहनीय है। आशा है कि पहलू खान मामले में न्याय दिलाकर इसका अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा।


इस मामले में बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी ट्वीट कर पहलू खान मामले में अदालत के फैसले पर हैरानी जताई। मायावती ने वर्तामान कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट कर लिखा कि राजस्थान कांग्रेस सरकार की घोर लापरवाही व निष्क्रियता के कारण बहुचर्चित पहलू खान भीड़ हिंसा मामले में सभी छह आरोपी वहां की निचली अदालत से बरी हो गए, यह अतिदुर्भाग्यपूर्ण है। 

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के मामले में वहां की सरकार अगर सतर्क रहती तो क्या यह संभव था, शायद कभी नहीं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed