फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan government find robert vadra's land

सरकार बदलते ही वाड्रा पर कसा शिकंजा!

Fri, 07 Feb 2014 02:09 PM IST
Updated Fri, 07 Feb 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan government find robert vadra's land

राजस्थान में सरकार बदलते ही यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की जमीनों की तलाश शुरू हो गई है। राजस्थान के राजस्व मंडल, अजमेर ने सभी जिला कलक्टरों से वाड्रा से संबंधित जमीनों को लेकर शीघ्र जवाब मांगा है।

विज्ञापन


कांग्रेस की पिछली गहलोत सरकार में सौर ऊर्जा पार्क तथा रिफाइनरी के आस-पास सांठ-गांठ कर परियोजना के आने से पहले वाड्रा पर किसानों से कौड़ियों के दाम जमीन खरीदने के आरोप हैं।
विज्ञापन


साथ ही, जब परियोजना की घोषणा हुई और लागू होने की स्थिति बनी, तो ये जमीनें विभिन्न कंपनियों को सोने के भाव में बेची गईं।

अध‌िकार‌ियों से मांगी जानकारी

Rajasthan government find robert vadra's land

राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा के सांसदों और विधायकों ने वाड्रा पर किसानों से ठगी का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की फिर से मांग की गई।

मुद्दा जोर पकड़ते ही राजस्व मंडल ने सभी जिला कलक्टर को खत लिखकर इस संबंध में शीघ्र जवाब मांगा है।

अब राजस्व मंडल ने सभी जिला कलक्टर से पूछा है कि आपके अधीन क्षेत्र में वाड्रा की कहां और कितनी जमीन है। उसे किस मूल्य पर खरीदा गया है। सभी जिलों से सूचना आने के बाद राजस्व मंडल इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजेगा।

वाड्रा ने 10 हजार बीघा जमीन सस्ते दामों में खरीदीं

Rajasthan government find robert vadra's land
भाजपा का आरोप है कि वाड्रा ने चार कंपनियों स्काई लाइट रियलिटी प्राईवेट लिमिटेड, स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड, नार्थ इंडिया आईटी पार्क प्राइवेट लिमिटेड व रीयल अर्थ एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड और कुछ डीलरों के माध्यम से वर्ष 2008-09 से 2011-12 के बीच राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर आदि जिलों के किसानों से 10 हजार बीघा से ज्यादा जमीन सस्ते दामों में खरीदी।

इस खरीद के बाद केन्द्र और राजस्थान सरकार ने बीकानेर और जैसलमेर को सोलर पार्क जोन घोषित कर दिया था। इसके बाद वाड्रा ने सोलर प्लांट लगाने वाली कंपनियों को कई गुना ज्यादा दामों में इन जमीनों को बेचा, जिससे संबंधित किसान किसान ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

खेमका जांच की मंजूरी के बाद खींचे कदम

Rajasthan government find robert vadra's land

रॉबर्ट वाड्रा द्वारा जमीन अध‌िग्रहण के मामले पर खुलकर बोलने वाले हरियाणा के सीनियर आईएएस अशोक खेमका के खिलाफ सीबीआई जांच नहीं होगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गत 17 जनवरी को सीबीआई जांच कराने के अपने फैसले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

खेमका के खिलाफ गोदामों की छत गैलवैल्यूम शीट से बदलने को दिए टेंडर में गड़बड़ी की आशंका पर सीबीआई जांच का फैसला लिया गया है।

लेकिन इस फैसलों को राज्य सरकार ने केंद्र के समक्ष सिफारिश भेजने से पहले ही स्थगित कर दिया है। लोकसभा चुनाव में यह मामला कोई मुद्दा न बन जाए इसलिए सरकार बैकफुट पर आई है।

ऐसा माना जा रहा था क‌ि राज्य सरकार अशोक खेमका से नाराज होकर ऐसी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed