फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan government engaged in preparations for the next election

अगले चुनाव की तैयारियों में जुटी राजस्थान सरकार

Wed, 07 Dec 2016 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan government engaged in preparations for the next election
राजस्थान सरकार
राजस्थान में वसुंधरा राजे सरकार अगले चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। सरकार अपने जनकल्याण के कार्यक्रमों को लेकर जनता को जागरूक करेगी। इसकी शुरुआत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से करने की तैयारी है।
विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के निर्देश पर प्रदेश के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष प्रचार-प्रसार अभियान शुरू किया जाएगा। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए 45 दिवसीय विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में राठौड़ ने प्रदेश के जिला आईईसी समन्वयकों की बैठक भी ली।
विज्ञापन

इन योजनाओं का होगा प्रचार

Rajasthan government engaged in preparations for the next election
राजेन्द्र राठौड़
आईईसी समन्वयकों को ग्रामीण क्षेत्रों में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, इन्ट्रीग्रेटेट एम्बूलेंस सेवा - जीवन वाहिनी, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, बालिका संबल योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, कुशल मंगल कार्यक्रम एवं अन्य योजनाओं के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित गांवों के साथ अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भू्रण लिंग जांच प्रतिषेध अधिनियम के लिए सूचनादाता का देय 2 लाख रुपए की राशि वाली मुखबिर योजना के बारे में जनजागरूकता के भी निर्देश दिए हैं।

आडियो-वीडियो का होगा इस्तेमाल

Rajasthan government engaged in preparations for the next election
गांव
स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑडियो-वीडियो संसाधनों के जरिए प्रचार प्रसार किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक नवीन जैन ने जिला आईईसी समन्वयकों को जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का दौरा करने एवं इनके परिक्षेत्रों में स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी के पोस्टर का संदर्भित प्रदर्शन, पैम्पलेट्स का वितरण, ऑडियो-वीडियो प्रचार संसाधनों का प्रचालन, होर्डिंग्स बोड्र्स पर संदेश-प्रदर्शन, नुक्कड़ व कठपुतली इत्यादि परम्परागत माध्यमों से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed