फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan girl was abducted and taken to forest carrying her in her lap now politics is hot

Rajasthan: लड़की को अगवा कर जंगल में ले गया, गोद में उठाकर लिए फेरे, अब गरमाई राजनीति

Wed, 07 Jun 2023 09:57 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 Jun 2023 09:57 AM IST
सार

राजस्थान के जैसलमेर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सगाई टूटने पर युवक ने लड़की को अगवा कर लिया। इसके बाद अपने साथियों संग मिलकर जंगल में ही आग जलाकर जबरदस्ती सात फेरे ले लिए। अब इस पर वहां राजनीति शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री ने इसको लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।
 

विज्ञापन
Rajasthan girl was abducted and taken to forest carrying her in her lap now politics is hot
गोद में उठाकर लिए फेरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जैसलमेर से एक युवती को अगवा कर उसके साथ जबरदस्ती गोद में उठाकर फेरे लेने वीडियो वायरल हो रहा है। घटना एक जून की बताई जा रही है। वायरल वीडियो का मामला जैसलमेर के मोहनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के सांखला गांव का बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस के द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। दिल्ली महिला आयोग ने भी राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


दरअसल, वीडियो में आरोपी युवक सुनसान जगह लड़की को गोद में उठाकर जमीन पर घास में आग जलाकर उसके इर्द-गिर्द अग्नि सात फेरे लेता दिख रहा है। वीडियो में एक महिला भी नजर आ रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक की सगाई पूर्व में इस युवती के साथ होनी थी, लेकिन परिजनों द्वारा शादी का इनकार करने से युवक ने युवती का अपहरण कर फेरे ले लिए। घटना के बाद युवती के परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत दी और विरोध प्रदर्शन भी किया, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

 



घटना का वीडियो वायरल होने के साथ ही अब इस मामले में राजनीति भी हो रही है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। मेघवाल ने घटना के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, राजस्थान में कांग्रेसी जंगलराज कायम है। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन ने सीएम अशोक गहलोत से कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed