फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Four members of the same family committed suicide by jumping into a well in Pali

Rajasthan: पाली में एक ही परिवार के चार लोगों ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की, जानें क्या रही वजह...

Wed, 21 Dec 2022 05:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Dec 2022 05:36 PM IST
सार

राजस्थान में पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के सांझी गांव के निकट नदी में बने एक कुएं में बुधवार को एक युवक ने अपने परिवार के साथ कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Rajasthan Four members of the same family committed suicide by jumping into a well in Pali
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाली जिले में रोहट थाना क्षेत्र के सांझी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है, गांव के भल्लाराम मेघवाल का इकलौता पुत्र कुछ समय से बीमार चल रहा था। बुधवार दोपहर भल्लाराम उसे दिखाने के लिए रोहट अस्पताल ले जा रहा था। बीच रास्ते मे तीन साल के बेटे भीमराव की मौत हो गई, जिसके बाद पूरा परिवार तनाव में आ गया। अनुमान लगाया जा रहा है, वापस गांव आते वक्त रास्ते में परिवार ने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


भल्लाराम के साथ उसकी पत्नी मीरा ने भी पांच साल की बेटी निकिता को साथ लेकर मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना पर रोहट थाना प्रभारी उदय सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों को रोहट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस अभी मौत के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बोल पा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक साथ ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद रोहट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक भल्लाराम मेघवाल के घर में पांच सदस्यों में से अब महज आठ साल की एक बच्ची बची है, जो घटना के समय स्कूल गई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed