फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Foundation came forward to help earthquake victims

Rajasthan: तुर्की-सीरिया भूकंप पीड़ितों की मदद को आगे आया राजस्थान फाउंडेशन, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Tue, 07 Feb 2023 02:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 Feb 2023 02:52 PM IST
सार

तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप के शिकार हुए लोगों की मदद के लिए राजस्थान फाउंडेशन आगे आया है। राजस्थान फाउंडेशन ने इस त्रासदी के पीड़ित प्रवासी राजस्थानी लोगों की मदद के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Foundation came forward to help earthquake victims
राजस्थान फाउंडेशन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

तुर्की और सीरिया की जमीन पर आए भूकंप से प्रवासी राजस्थानियों को हुए नुकसान की चिंताएं राजस्थान सरकार को भी सताने लगी है। राजस्थान फाउंडेशन ने विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों की मदद के लिए तीन हेल्पलाइन जारी किए हैं। यह हेल्पलाइन नम्बर नॉन रेजिडेंट राजस्थानियों (एनआरआर) की मदद का काम करेंगे। अगर किसी को मदद की जरूरत है, तो वह हेल्पलाइन नंबर +91-83060 09838, 0141-2229111 और 011-23070807 पर संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन


पड़ोसी देशों के नॉन रेजिडेंट राजस्थानियों से कोआर्डिनेशन कर मदद भेजी जा रही
राजस्थान फाउंडेशन देश-विदेश में हर राजस्थानी की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहता है। फाउंडेशन ने यह सुनिश्चित करने के लिए ये हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किए हैं कि इस संकट के दौरान कोई भी राजस्थानी अकेला न रहे। इस काम में विभिन्न पड़ोसी देशों में बसे एनआरआर मित्र भी फाउंडेशन के साथ जुड़े हैं और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए काम कर रहे हैं। राजस्थान फाउंडेशन इस आपदा से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए एनआरआर मित्रों के साथ लगातार कोआर्डिनेशन कर रहा है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ज़रूरी सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध
राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हमेशा हमारे प्रवासी समुदाय की जरूरतों के लिए संवेदनशील रहे हैं और विशेष रूप से संकट के हालातों के दौरान सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी ज़रूरी उपाय करती है कि प्रभावित राजस्थानियों की मदद की जाए। हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि सभी प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द ज़रूर मदद मिले और राज्य सरकार ज़रूरी सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरआर मित्रों के नेटवर्क ने भी दिखाया मदद देने का डेडिकेशन
धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि इन हेल्पलाइन नंबरों को शुरू करने का मकसद प्रवासी कम्युनिटी को राहत और मदद पहुंचना है। राजस्थान फाउंडेशन अपने सभी प्रवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है। एनआरआर मित्रों के नेटवर्क ने भी राजस्थानी समुदाय को मदद देने का डेडिकेशन दिखाया है, जिन्हें तुर्की और सीरिया में मदद की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed