फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Five people dead in an accident between Jeep and Truck

क्रूजर जीप और ट्रक की आमने-सामने की भिडंत, पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल

Thu, 25 Jul 2019 10:13 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 25 Jul 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Five people dead in an accident between Jeep and Truck
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

राजस्थान के उदयपुर जिले के जावरमाईन्स थाना क्षेत्र के पलोदड़ा पुलिस चौकी के पास एक क्रूजर जीप और ट्रक की आमने सामने की भिडंत में क्रूजर जीप में सवार एक ही परिवार के देवरानी, जेठानी और दो मासूम बच्चों सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सराडा के वृत्ताधिकारी हीरालाल ने बताया कि उदयपुर बांसवाड़ा राज मार्ग पर उदयपुर से सागवाडा जा रही एक क्रूजर जीप की सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक से भिडंत हो गई जिससे क्रूजर जीप में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वहीं जीप में सवार छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उदयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्रक बांसवाड़ा से उदयपुर की ओर जा रहा था और ट्रक को जब्त कर लिया गया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। शुक्रवार सुबह मृतकों के परिजनों के यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। पुलिस मामलें की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed