{"_id":"64843e9b05a54ca31a01b034","slug":"rajasthan-famous-mango-festival-begins-in-banswara-exhibition-of-50-types-of-mangoes-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बांसवाड़ा में मशहूर मैंगो फेस्टिवल का आगाज, 50 प्रकार के आमों की लगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बांसवाड़ा में मशहूर मैंगो फेस्टिवल का आगाज, 50 प्रकार के आमों की लगी प्रदर्शनी
Sat, 10 Jun 2023 02:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 10 Jun 2023 02:43 PM IST
सार
बांसवाड़ा में राजस्थान का मशहूर मैंगो फेस्टिवल का आगाज हो गया है। तीन दिवसीय मैंगो फेस्टिवल में 50 प्रकार के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई है। वागड़ के देशी आमों सहित अन्य नामी गिरामी आमों की प्रदर्शनी लगी है।
विज्ञापन
मशहूर मैंगो फेस्टिवल का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांसवाड़ा शहर के कुशलबाग मैदान पर मैंगो फेस्टिवल का आयोजन हुआ है। जिला प्रशासन, कृषि अनुसंधान केंद्र और उद्यान विभाग के तत्वावधान में बांसवाड़ा मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
मंत्री अर्जुन बामनिया ने मैंगो फेस्टिवल का उद्घाटन किया। समारोह में जिला कलेक्टर प्रकाश शर्मा, सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी और शहर के आमजन भी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि मैंगो फेस्टिवल का समापन 11 जून को शाम सात बजे होगा। मैंगो फेस्टिवल में अलग-अलग नस्ल के अनेक आमों को रखा गया है।
विज्ञापन
साथ ही अपील करते हुए कहा कि समस्त जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को सपरिवार मैंगो फेस्टिवल में आमंत्रण है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय यह मेंगो फेस्टिवल कुशलबाग मैदान में रहेगा। आमजन मैंगो फेस्टिवल में आकर आम के उत्पादनों को खरीद सकता है।
विज्ञापन