Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Fake urea was being manufactured under the brand names of five well-known companies

राजस्थान: पांच नामी कंपनियों के ब्रांड से बना रहे थे नकली यूरिया, पुलिस ने फैक्टरी पर मारा छापा; केमिकल जब्त

Sun, 29 Nov 2026 09:48 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Nov 2026 09:48 AM IST
सार

बाड़मेर के जसोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली लिक्विड यूरिया बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके से पांच कंपनियों के नाम वाली बाल्टियां, यूरिया के कट्टे, केमिकल और पिकअप वाहन जब्त किया गया।

 

विज्ञापन
Rajasthan: Fake urea was being manufactured under the brand names of five well-known companies
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला स्पेशल टीम और जसोल पुलिस ने जसोल थाना क्षेत्र के सुनसान मकान में चल रही नकली लिक्विड यूरिया बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से यूरिया के कट्टे, केमिकल, नामी कंपनियों के नाम वाली खाली बाल्टियां और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नामी ब्रांडों के नाम से नकली खाद तैयार कर बाजार में बेचने की तैयारी में थे, जिससे किसानों को नकली उत्पाद मिलने की आशंका थी।
विज्ञापन


सुनसान मकान में चल रहा था कारोबार
पुलिस टीम ने जसोल थाना क्षेत्र के सुनसान मकान पर दबिश दी। वहां अलग-अलग ब्रांड के नाम से लिक्विड यूरिया पैक किया जा रहा था। मौके पर नकली उत्पाद बनाने और उसकी पैकिंग से जुड़ी कई सामग्रियां मिलीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तैयार माल को नामी कंपनियों के नाम पर बेचने की तैयारी थी। यदि यह माल बाजार में पहुंच जाता तो किसानों को असली के नाम पर नकली उत्पाद थमा दिया जाता। पुलिस ने मौके से मिली पूरी सामग्री को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


पांच कंपनियों के नाम का दुरुपयोग
दबिश के दौरान मौके से पांच अलग-अलग कंपनियों और ब्रांड के नाम वाली बाल्टियां बरामद की गईं। आरोपी यूरिया के कट्टों और केमिकल का इस्तेमाल कर नकली लिक्विड यूरिया तैयार कर रहे थे। पुलिस अब इस पहलू की जांच कर रही है कि इन पांच कंपनियों के नाम और ब्रांड का अनधिकृत इस्तेमाल किस प्रकार किया जा रहा था। इसके साथ ही मौके से जब्त पिकअप वाहन के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है कि इसका उपयोग माल की ढुलाई में किस तरह होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटवर्क और आपूर्ति क्षेत्रों की पड़ताल
कार्रवाई के दौरान पकड़े गए दो युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह फैक्टरी कब से संचालित हो रही थी और यहां तैयार नकली उत्पाद की आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जाती थी। इसके अलावा इस पूरे कारोबार के पीछे कौन-कौन से लोग शामिल हैं और उनका नेटवर्क कहां तक फैला है, इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की विस्तृत जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed