{"_id":"621d23debaf8a11a2535a8ba","slug":"rajasthan-explosion-in-bakhasar-near-indo-pak-international-border-bsf-and-security-agencies-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बाखासर में बड़ा धमाका, उड़ी सुरक्षा एजेंसियों की नींद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बाखासर में बड़ा धमाका, उड़ी सुरक्षा एजेंसियों की नींद
Tue, 01 Mar 2022 01:04 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:04 AM IST
सार
बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने धमाके की पुष्टि की है। वहीं इस धमाके से किसी तरह के नुकसान से इनकार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर जिले के सरहदी इलाके में सोमवार देर रात तेज रोशनी के साथ अचानक धमाके की आवाज सुनाई देने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अचानक रात के समय तेज रोशनी के साथ इस धमाके को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के लोग सकते में हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने धमाके की पुष्टि की है। वहीं इस धमाके से किसी तरह के नुकसान से इनकार किया गया है। धमाके को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के सभी थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है वही लोगों से शांत रहने की अपील की गई है। सुरक्षा एजेंसियां, बीएसएफ और स्थानीय पुलिस धमाके की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
वहीं कुछ न्यूज चैनल द्वारा चौहटन क्षेत्र के बीजराड़ थाना इलाके के शोभाला जेतमाल में इस तरह के धमाके होने की खबरें प्रसारित की थीं। लेकिन बीजराड़ थानाधिकारी भंवरा राम ने अमर उजाला से बातचीत में इलाके में इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया।
विज्ञापन
बाखासर थानाधिकारी ने की धमाके की पुष्टि
अमर उजाला ने जब इन धमाकों को लेकर पड़ताल की तो सामने आया कि भारत-पाक सीमा के पास बाखासर इलाके में इस तरह की घटना की सूचना मिली है। इसके बाद अमर उजाला की टीम ने बाखासर थानाधिकारी कमलेश गहलोत से बात की तो उन्होंने बताया धमाका बाखासर इलाके में ही हुआ है और उन्होंने खुद इस धमाके की आवाज सुनी है।