फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan election voting is onging for two assembly seats

उपचुनाव: राजस्थान की दो विधानसभा सीटों के लिए मतदान

Mon, 21 Oct 2019 05:27 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 21 Oct 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan election voting is onging for two assembly seats
वोटिंग - फोटो : PTI

राजस्थान की दो विधानसभा सीटों मंडावा और खींवसर के उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह सात बजे से जारी है। मतदान के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। खींवसर विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल और मंडावा सीट भाजपा के नरेंद्र कुमार के सांसद बनने के कारण खाली हुई है, जिसके कारण इन पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

विज्ञापन


दोनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है। मंडावा में नौ और खींवसर में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।

निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि मतदान प्रातः सात बजे से प्रारम्भ होकर शाम छह बजे तक चलेगा। मंडावा सीट के लिए कुल 2,27,414 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे और यहां 259 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं खींवसर में कुल 2,50,155 मतदाताओं के लिए 266 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मंडावा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 60 और खींवसर में 121 संवेदनशील मतदान केन्द्र चिह्नित किए गए हैं। दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में केन्द्रीय सुरक्षा बलों की आठ-आठ कम्पनियां तैनात की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed