{"_id":"651705bea6d91c0adb075df5","slug":"rajasthan-election-problems-may-increase-for-khandar-mla-ashok-bairwa-rebellion-in-the-family-itself-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: खंडार MLA अशोक बैरवा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, परिवार में ही हुई बगावत, तिलकर ने ठोकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: खंडार MLA अशोक बैरवा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, परिवार में ही हुई बगावत, तिलकर ने ठोकी ताल
Fri, 29 Sep 2023 10:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 29 Sep 2023 10:43 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: खंडार से वर्तमान कांग्रेस विधायक अशोक बैरवा के छोटे भाई कांग्रेस नेता सुनील तिलकर ने अपने ही भाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अशोक बैरवा पर आरोप लगाते हुए कहा, अगर पार्टी अशोक बैरवा को टिकट देती है तो कांग्रेस खंडार विधानसभा सीट हार जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सुनील तिलकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले में खंडार विधानसभा सीट पर विधायक अशोक बैरवा का उन्हीं के घर में विरोध तेज हो गया है। विधायक के भाई और कांग्रेस नेता सुनील तिलकर ने शुक्रवार को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के रणथंभौर रोड स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की।
विज्ञापन
विधायक के भाई ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा, आगामी विधानसभा चुनाव में उनके द्वारा खंडार विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे खंडार से वर्तमान कांग्रेस विधायक अशोक बैरवा के छोटे भाई हैं और विगत 20 साल से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने अपने बड़े भाई विधायक अशोक बैरवा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान विधायक बैरवा द्वारा विगत पांच साल में खंडार विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास का काम नहीं करवाया गया। साथ ही विधायक इन पांच साल में क्षेत्र की जनता से भी पूरी तरह दूर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक अशोक बैरवा लगातार क्षेत्र की जनता के संपर्क में नहीं रहे और क्षेत्र की जनता से दूर होते चले गए। ऐसे में विधायक की कार्यशैली को लेकर क्षेत्र की जनता में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि वे इस बार खंडार विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे हैं। अगर पार्टी उन्हें अपना प्रत्याशी बनाती है तो वे कांग्रेस के टिकट पर खंडार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने अपने बड़े भाई विधायक अशोक बैरवा पर आरोप लगाते हुए कहा, अगर पार्टी अशोक बैरवा को टिकट देती है, तो कांग्रेस खंडार विधानसभा सीट हार जाएगी। ऐसे में वे चाहते हैं कि पार्टी उन्हें टिकट दे, ताकि वह खंडार विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर पार्टी को एक सीट दिला सकें।