फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan election_congress_bjp

बड़ी पार्टियों को महिलाओं पर नहीं भरोसा!

Mon, 18 Nov 2013 05:53 PM IST
समीर शर्मा,जयपुर
समीर शर्मा,जयपुर Updated Mon, 18 Nov 2013 05:53 PM IST
विज्ञापन
rajasthan election_congress_bjp

महिलाओं को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करनेवाली पार्टियों को ही उन पर भरोसा नहीं है। ये बात राजस्थान विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के टिकट वितरण के आधार पर कही जा सकती है।

विज्ञापन


देश की सबसे बड़ी पार्टी होने पर गर्व करनेवाले कांग्रेस के आला नेतृत्व ने राजस्थान में मात्र 12 प्रतिशत महिलाओं को सीटों पर उतारा है, वहीं भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार वसुंधरा राजे हैं, लेकिन उन्होंने भी महिलाओं पर भरोसा कम जताते हुए मात्र 13 प्रतिशत टिकट ही दी हैं।
विज्ञापन


इस चुनाव में 200 विधानसभा सीटों पर 2096 प्रत्याशी हिस्सा ले रहे हैं और उनमें महिलाओं का प्रतिशत मात्र आठ ही है। करीब 93 सीटें ऐसी हैं, जहां एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चुनाव में प्रदेश में 168 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। इसमें भाजपा के टिकट पर 26 और कांग्रेस के टिकट पर 24 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं।

इसके अलावा राजपा से 15, बसपा से 11, सपा व जमींदारा पार्टी से 7-7 महिला प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रही हैं, तो अन्य ने 33 महिलाओं को उतारा है। खास बात यह है कि प्रदेश में केवल पांच सीटों पर कांग्रेस और भाजपा की महिला प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला है। इन सीटों में वसुंधरा राजे की झालरापाटन सीट भी शामिल हैं, तो कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में हैं मीनाक्षी चंद्रावत।

सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशियों वाली सीटें कठूमर, दौसा व डूंगरपुर है, जहां से चार-चार महिलाएं चुनाव में हिस्सा ले रही हैं। प्रदेश में झालरापाटन सीट के अलावा जायल, सादुलपुर, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ व सोजत सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस और भाजपा से महिला उम्मीदवारों का आपस में सीधा मुकाबला है।

तीन की चर्चा

राजस्थान में तीन महिला उम्मीदवारों को लेकर चर्चा जोरों से चल रही है। इनमें 80 वर्षीय अमरी देवी हैं, जो कांग्रेस के टिकट पर लूणी से उम्मीदवार हैं। अमरी देवी विश्नोई समाज के दिग्गज नेता रामसिंह की पत्नी व विधायक मलखान की मां हैं। भंवरी देवी अपहरण व हत्या कांड के चलते मलखान सिंह जेल में है, तो कांग्रेस ने उनके परिवार से ही अमरी देवी को टिकट दे दिए।

दूसरी, राजपा के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के बागी सांसद किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी, जिन्हें साक्षर बताया गया है। गोलमा कांग्रेस के टिकट पर पिछला चुनाव जीतकर राज्य मंत्री बनी थी, फिर इस्तीफा दे दिया था। अब राजपा से महुवा व राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ सीटों से उम्मीदवार हैं।


तीसरी, जमींदारा पार्टी की बिमला जिंदल हैं, जो सबसे अमीर प्रत्याशी होने के नाते चर्चा में हैं। उनकी घोषित आय 2762 करोड़ रुपए हैं। बिमला भी साक्षर हैं और उन्हें पार्टी ने संगरिया सीट से उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed