{"_id":"74e9a97dd424ea760f1974b0e95ccc67","slug":"rajasthan-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान फतह के लिए मोर्चा संभालेंगे राहुल और सोनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान फतह के लिए मोर्चा संभालेंगे राहुल और सोनिया
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Sat, 14 Sep 2013 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव नजदीक आते ही राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी का प्रचार इस सप्ताह चरम पर होगा। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कई जनसभाएं होंगी।
विज्ञापन
इस दौरान उद्घाटन और शिलान्यास समारोहों का दौर चलेगा। प्रधानमंत्री जहां एक शिलन्यास और जनसभा संबोधित करेंगे। वहीं सोनिया गांधी 3 शिलान्यास और दो जन सभाएं करेंगी।
विज्ञापन
इस क्रम में राहुल गांधी भी एक-एक जनसभा और शिलान्यास करेंगे।
क्या क्या हैं कार्यक्रम
कार्यक्रम के तहत 21 सितमंबर को प्रधानमंत्री अजमेर जिले स्थित किशनगढ़ हवाई अड्डे के विस्तार की परियोजना का शिलान्यास करेंगे और यहीं उनकी जनसभा भी होगी।
विज्ञापन
इसके एक दिन बाद 22 सितंबर को सोनिया गांधी बाड़मेर स्थित पचपदरा रिफाइनरी का शिलान्यास करेंगी तथा जन सभा भी होगी।
इसी दिन वे भीलवाड़ा में रेलवे के मेमू कोच फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगी तथा गुलाबपुरा में चम्बल नदी पेयजल परियोजना का शिलान्यास व जनसभा करेंगी।
प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी से पहले राहुल गांधी कमान संभालते हुए 17 सितम्बर को कोटा सम्भाग के दौरे पर आएंगे। यहां परवन सिंचाई व पेयजल परियोजना का शिलान्यास करेंगे व बारां में जनसभा होगी।
इसी दिन वे कालीसिंध सिंचाई परियोजना पर बन रहे सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट तथा छबड़ा में तीन विद्युत इकाइयों का उद्घाटन करेंगे।
आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस किसी भी कीमत में राजस्थान को अपनी पकड़ से नहीं खोना चाहती है इसलिए कांग्रेस योजनाओं के जरिए, लोगों को रिझाने की पूरी कोशिश करेगी।