फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Sachin Pilot says no differences in Congress will fight elections together

Rajasthan Election 2023: सचिन पायलट बोले- हम भी मोहब्बत की दुकान खोलेंगे, कहा- कोई मनमुटाव है तो उसे भूल जाओ

Fri, 20 Oct 2023 04:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 20 Oct 2023 04:58 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: सचिन पायलट ने कहा, आपस में कोई मनमुटाव है तो उसे भूल जाओ, जिस तरह राहुल गांधी ने मोहब्बत की दुकान खोली है उसी तरह हमें भी मोहब्बत की दुकान खोलनी है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Sachin Pilot says no differences in Congress will fight elections together
पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विधानसभा चुनावों के आगे बढ़ने के साथ ही कांग्रेस में चेहरे की लड़ाई भी तेज होती दिख रही है। शुक्रवार को सिकराय में ईआरसीपी को लेकर रखी गई जनसभा में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पार्टी में कोई मतभेद नहीं होने और मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही। 

विज्ञापन


राजस्थान कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की अदावत बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को सिकराय विधानसभा में आयोजित ईआरसीपी जनजागरण अभियान में सचिन पायलट ने कहा, आपस में कोई मनमुटाव है तो उसे भूल जाओ, जिस तरह राहुल गांधी ने मोहब्बत की दुकान खोली है उसी तरह हमें भी मोहब्बत की दुकान खोलनी है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर हम चुनाव लड़ेंगे। पायलट बोले भाजपा के लोग है घबराए हुए ओर चिंतित है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट बोले, इस जिले से मुझे आपका सांसद रहने का सौभाग्य मिला है। केंद्र की सरकार ईआरसीपी में भेदभाव  कर रही है। केंद्र के मंत्रियों ने कहा था ईआरसीपी को हम राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाएंगे, आज प्रदेश के 25 के 25 सांसद भाजपा के हैं । लेकिन, केंद्र सरकार हमारे किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो हम डीपीआर में कई वंचित गांवों को भी शामिल करवाएंगे। पायलट ने कहा कि राजस्थान में बदलाव की परिपाटी को है बदलना है । दौसा से मैं पहली बार 26 साल की उम्र में सांसद बनकर आया था। उस चुनाव में सोनिया गांधी विशेष रूप से आशीर्वाद देने यहां आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed