{"_id":"655f54aa66d6cc38e80feac8","slug":"rajasthan-election-2023-sachin-pilot-addressed-the-gathering-in-pushkar-assembly-seat-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Poll: प्रचार के आखिरी दिन पायलट का सबसे छोटा भाषण, 1:41 मिनट बोले, लैंडिंग की अनुमति भी नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Poll: प्रचार के आखिरी दिन पायलट का सबसे छोटा भाषण, 1:41 मिनट बोले, लैंडिंग की अनुमति भी नहीं मिली
Thu, 23 Nov 2023 07:03 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 23 Nov 2023 07:03 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: चुनाव प्रचार का अंतिम दिन और अंतिम समय होने के कारण सचिन पायलट भागते हुए मंच पर चढ़े और भाषण देना शुरू किया। पायलट सिर्फ 1 मिनट 41 सेकेंड ही बोल सके।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सचिन पायलट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव का आज आखिरी दिन था। चुनाव प्रचार का समय समाप्त होने से पहले नेता अपनी सभाओं और रोड शो को खत्म करना चाह रहे थे। सचिन पायलट भी इसी जल्दबाजी में दिखे। गुरुवार को पायलट ने अपना आखिरी भाषण 1 मिनट 41 सेकंड में खत्म कर दिया। इससे पहले उन्होंने पुष्कर से कांग्रेस प्रत्याशी नसीम अख्तर इंसाफ को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
दरअसल, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने गुरुवार को अजमेर जिले की पुष्कर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नसीम अख्तर के समर्थन में सभा को संबोधित किया। चुनाव प्रचार का अंतिम दिन और अंतिम समय होने के कारण सचिन पायलट भागते हुए मंच पर चढ़े और भाषण देना शुरू किया। 1 मिनट 41 सेकेंड के भाषण में सचिन पायलट ने सबसे पहले जनता से नसीम अख्तर इंसाफ को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाथ का बटन दबाकर विकास करने वाली कांग्रेस सरकार को जीत दिलाएं। ये मेरी अंतिम सभा है, आखिरी समय में नसीम के लिए यहां आया हूं। भाषण समाप्त होने के बाद पायलट खुद कार चलाकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
दरअसल, सचिन पायलट को आज गुरुवार को अजमेर उत्तर और पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करना था। लेकिन, उनके हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। ऐसे में पायलट ने उत्तर क्षेत्र की जनसभा को स्थगित कर दिया और दो-तीन घंटे बाद आनन फानन में पुष्कर पहुंचे। समय कम होने के कारण वे सिर्फ 1 मिनट 41 सेकेंड ही बोल पाए।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि मुझे खुशी है कि 7 घंटे कार्यकर्ताओं के बैठने के बाद सचिन पायलट यहां पहुंचे और उन्होंने सभा को संबोधित किया। हेलिकॉप्टर लैंड होने की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी वे यहां आए। पुष्कर की जनता उनके साथ है और ब्रह्मा जी का आशीर्वाद भी उन पर है।