फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 RR Tiwari filed nomination from Hawamahal seat of Jaipur Mahesh Joshi Vidyadhar Nagar

Rajasthan Poll 2023: महेश जोशी का टिकट कटेगा? 2 सीटों पर कांग्रेस नेताओं ने भरा पर्चा, पर प्रत्याशी घोषित नहीं

Sat, 04 Nov 2023 11:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 04 Nov 2023 11:09 PM IST
सार

Rajasthan Poll 2023: जयपुर के हवामहल से कांग्रेस विधायक महेश जोशी की जगह आरआर तिवाड़ी ने नामांकन दाखिल किया है। हालांकि, पार्टी ने उन्हें अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इसे लेकर उन्होंने हाईकमान का फोन आने की बात कही है। इससे जोशी का टिकट कटने के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 RR Tiwari filed nomination from Hawamahal seat of Jaipur Mahesh Joshi Vidyadhar Nagar
हवामहल से तिवाड़ी और विद्याधर नगर से अग्रवाल ने भरा पर्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर की हवामहल सीट से शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने नामांकन दाखिल कर दिया। ये वही सीट जिससे वर्तमान विधायक महेश जोशी और कांग्रेस आलाकमान ने इन्हें होल्ड पर रखा है। इस बीच आरआर तिवाड़ी का नामांकन दाखिल करना जलदाय मंत्री जोशी का टिकट कटने की ओर इशारा करता है। हालांकि, कांग्रेस ने अब तक इस सीट पर अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


हवामहल सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले तिवाड़ी ने कहा- पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी मैं ही हूं। 31 अक्तूबर को पार्टी की ओर से इसे लेकर मेरे पास फोन आ गया था। इसके बाद मैंने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा जयपुर की ही विद्याधर नगर से पिछली बार के उम्मीदवार सीताराम अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया है। अग्रवाल ने भी हाईकमान का फोन आने की बात कही है। इन दोनों ही सीट पर कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों का एलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश जोशी के समर्थक भी ले गए नामांकन फार्म
इधर, हवामहल सीट से कांग्रेस के वर्तमान विधायक महेश जोशी का टिकट कांग्रेस ने अभी तक भले ही होल्ड किया हो, लेकिन उनके कार्यकर्ताओं को भरोसा है कि पार्टी उन्हें ही अपना उम्मीदवार बनाएगी। ऐसे में तिवाड़ी के नामांकन भरने के बाद जोशी समर्थक एक आवेदन पत्र लेकर गए हैं। साथ ही सिक्योरिटी राशि भी जमा कराई गई है। 


बात दें कि तीन दिन पहले महेश जोशी का टिकट कटने की आशंका को लेकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर चर्चा की थी। जोशी फिलहाल दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।    

कांग्रेस ने अब तक 156 सीटों पर उतारे प्रत्याशी 
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से पांच सूचियां जारी की जा चुकी हैं। इनमें पार्टी की ओर से 156 सीटों पर उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा जा चुका है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में पार्टी ने 33, दूसरी में 44 और तीसरी में 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। जबकि, 31 अक्तूबर को चौथी और पांचवीं सूची जारी की गई थी। इनमें चौथी सूची में 56 और पांचवीं में पांच नामों का एलान किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed