फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Pushkar astrologer says on releasing BJP candidates list in Pitru Paksha

Rajasthan Election 2023: BJP ने पितृपक्ष में प्रत्याशियों की सूची जारी की, पुष्कर के ज्योतिषाचार्य क्या बोले?

Tue, 10 Oct 2023 07:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 10 Oct 2023 07:14 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: पुष्कर के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाशनाथ दाधीच ने कहा- हिंदू कलेंडर और शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष में किसी भी नए काम की शुरुआत करना या शुभ काम करना अच्छा नहीं माना जाता है।  

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Pushkar astrologer says on releasing BJP candidates list in Pitru Paksha
ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाशनाथ दाधीच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। इसमें 41 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषिणा की गई। लेकिन, पितृपक्ष में जारी की गई भाजपा की इस सूची को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। तीर्थनगरी पुष्कर में भी इसे लेकर चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्य और पंडितों का कहना है कि भाजपा को पितृपक्ष की बजाय नवरात्रि में सूची जारी करनी चाहिए थी।

विज्ञापन


इसे लेकर पुष्कर के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाशनाथ दाधीच ने कहा- हिंदू कलेंडर और शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष में किसी भी नए काम की शुरुआत करना या शुभ काम करना अच्छा नहीं माना जाता है।  ऐसे में अब भाजपा के प्रदर्शन पर इसका बिपरीत असर पड़ सकता है। विशेषकर जिन 41 प्रत्याशियों के नाम सूची में हैं, उन्हें बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। अपने विधानसभा क्षेत्र में विरोध झेलना पड़ सकता है। साथ ही अंदरूनी कलह और भीतरघात का भी सामना कर पड़ सकता है। 
विज्ञापन


2018 में 41 में से 39 सीटों पर हारी थी भाजपा
भाजपा ने जिन 41 उम्मीदवारों की सूची जारी है। उनमें से 39 विधानसभा सीटों पर उसे 2018 में हार का समाना करना पड़ा था। ऐसे में उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार को समय देने के लिए भाजपा ने आचार संहिता लगते ही पहली सूची जारी कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नवरात्र में कर सकती है सूची जारी
राजस्थान कांग्रेस की ओर से अब तक एक भी सूची जारी नहीं की गई है। मंगलवार को सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 18 अक्तूबर तक नाम फाइनल हो सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस नवरात्र की शुरुआत के बाद कभी भी अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर सकती है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed