फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 PM Narendra Modi visit to Jodhpur on October 5

Rajasthan Polls 2023: PM मोदी कल गहलोत के गढ़ में, जोधपुर में देंगे करोड़ों की सौगात, इस हफ्ते में दूसरा दौरा

Wed, 04 Oct 2023 09:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 04 Oct 2023 09:09 PM IST
सार

Rajasthan Polls 2023: अक्तूबर के पहले हफ्ते में पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी बार राजस्थान आ रहे हैं। कल गुरुवार को मोदी सीएम अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर दौरे पर रहेंगे। वे यहां करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 PM Narendra Modi visit to Jodhpur on October 5
दो अक्तूबर को चित्तौड़गढ़ आए थे पीएम मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। वे कल गुरुवार को प्रदेश की सूर्यनगरी कहे जाने वाले जोधपुर पहुंचेंगे। यहां वे सड़क, रेलवे, विमानन, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में प्रदेश के लोगों को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। पीएम जोधपुर में कई विकास विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और शिलान्यास भी करेंगे।   
विज्ञापन


पीएम मोदी कल सुबह करीब दस बजे जोधपुर पहुंचेंगे। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर परिसर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस परिसर को 1135 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी जोधपुर हवाई अड्डे पर अत्याधुनिक नई टर्मिनल भवन और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 'ट्रॉमा सेंटर और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक'  की आधारशिला भी रखेंगे। 
विज्ञापन


पीएम मोदी एनएच-125ए पर जोधपुर रिंग रोड के कारवाड़ से डांगियावास खंड को चार लेन बनाने समेत अन्य सड़क विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही वे दो नई ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें जैसलमेर को दिल्ली से जोड़ने वाली एक नई ट्रेन रुणिचा एक्सप्रेस और मारवाड़ जंक्शन को खांबली घाट से जोड़ने वाली एक नई हेरिटेज ट्रेन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने में मोदी का दूसरा, एक साल में 11वां दौरा
  • 30 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबा माता के दर्शन करने आए थे। उस समय वह सिरोही जिले के आबू रोड भी गए थे।
  • मोदी एक नवंबर 2022 को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम आए थे।
  • 8 जनवरी 2023 को मोदी भीलवाड़ा दौरे पर आए थे। गुर्जर समाज के आराध्य देव देवनारायण भगवान की जयंती समारोह में शामिल हुए थे।
  • 12 फरवरी 2023 को मोदी दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के मौके पर आए थे।
  • 10 मई 2023 को पीएम मोदी ने नाथद्वारा और आबू रोड में बड़ी सभाओं को संबोधित किया था।
  • 31 मई 2023 को मोदी ने अजमेर में बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की थी।
  • 8 जुलाई को मोदी ने बीकानेर में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण और 24,300 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया था।
  • 27 जुलाई को पीएम मोदी ने सीकर में जनसभा को संबोधित किया था।
  • 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।
  • 2 अक्तूबर को चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में जनसभा को संबोधित किया था।
  • 5 अक्तूबर कल गुरुवार को पीएम मोदी एक बार राजस्थान आ रहे हैं। वे जोधपुर दौरे पर रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed