{"_id":"6555f464814e256c1c08a6b7","slug":"rajasthan-election-2023-govind-singh-dotasara-had-a-special-conversation-with-amar-ujala-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने किया खुलासा, पेपर लीक कांड से हुआ फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने किया खुलासा, पेपर लीक कांड से हुआ फायदा
Thu, 16 Nov 2023 04:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 16 Nov 2023 04:23 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: अमर उजाला इंटरव्यू में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि पेपर लीक मुद्दे पर ढाई साल बाद ध्यान भटकाने की कोशिश की गई। यह साजिश थी। मुझे फायदा हो गया। सुभाष महरिया की सभा में लोग ही नहीं हैं। उनका मुंह इतना सा हो गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर पेपर लीक मामले में आरोप लगे हैं। डोटासरा सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ से विधायक हैं। चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। अमर उजाला ने उनसे खास बातचीत की। पेश हैं उनसे बातचीत के मुख्य अंश...
विज्ञापन
इस बार कांग्रेस के सामने क्या चुनौतियां हैं?
डोटासराः कोई चुनौती नहीं है। कांग्रेस की सरकार ने अच्छा काम किया है। दस गारंटी दे रखी हैं। सात गारंटियों की घोषणा कर रखी है। भाजपा ने पांच साल में कोई काम नहीं किया था। मैंने अपने क्षेत्र में 1800 करोड़ रुपये के काम कराये हैं। उनके आधार पर मैं वोट मांग रहा हूं। साढ़े आठ बजे भी बड़ी संख्या में माता-बहनें आ रही हैं। यह बताता है कि राजस्थान में कांग्रेस की लहर चल रही है। कांग्रेस भारी बहुमत के साथ आएगी। भाजपा का कोई नाम लेने वाला तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे प्रदेश से फीडबैक आ रहा होगा। कांग्रेस की क्या स्थिति है?
डोटासराः जनता का रुझान आ गया है। कांग्रेस की सरकार ने अच्छा काम किया है। अशोक गहलोत जी ने अच्छा काम किया है। एक लहर चल पड़ी है। फिर से कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
पेपर लीक मामले में आपका नाम जोड़ा गया, इस पर क्या कहना है?
डोटासराः यह एक साजिश थी। पेपर लीक मामले के ढाई साल बाद ध्यान भटकाने की साजिश की गई। इसका फायदा भी मुझे ही हो गया। आप जाकर देख लो... सुभाष महरिया की सभा में लोग नहीं हैं। उनका मुंह इतना-सा हो गया है।
आरोप है कि चुनावों में ध्रुवीकरण की कोशिश की जा रही है?
डोटासराः उनकी (भाजपा की) आदत है। उनका एजेंडा है हिंदू-मुस्लिम, कब्रिस्तान-श्मशान, अली-बजरंग बली कर दो। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इस वजह से वह झूठे आरोप लगाते हैं। मंत्रियों पर झूठे आरोप लगाते हैं। मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जो हमने कभी 50 साल में नहीं सुनी। किसी प्रधानमंत्री के मुंह से हमने ऐसी भाषा नहीं सुनी।
कांग्रेस को राजस्थान में कितनी सीटें आ रही हैं?
डोटासराः रिपोर्ट अच्छी आ रही है। एक-दो दिन में मेरे दौरे शुरू हो जाएंगे। पूरी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है।
कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि 2018 में सचिन पायलट ने 110 सभाएं की थीं। अब तक डोटासरा बाहर नहीं निकले हैं।
डोटासराः हम जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए निकल रहे हैं। जोधपुर, बांसवाड़ा, निवाई में हम सभा कर रहे हैं। दस-पंद्रह सभाएं तो लाइन-अप हैं। सचिन पायलट, अशोक गहलोत और गोविंद डोटासरा समेत सभी लोग निकल रहे हैं और सभा कर रहे हैं।
भाजपा में गुटबाजी के आरोप लगा रहे हैं, इसमें क्या तथ्य है?
डोटासराः भाजपा की गुटबाजी जगजाहिर है। भाजपा की गुटबाजी ने ही पार्टी को राजस्थान में खत्म कर दिया है। उनके पास बचा क्या है? केंद्र में भी आने वाले दिनों में बड़ा विस्फोट होने वाला है।