{"_id":"656edcf6654e325e9f084269","slug":"rajasthan-election-2023-elections-will-be-held-on-january-5-on-karanpur-seat-of-rajasthan-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: राजस्थान की करणपुर सीट पर पांच जनवरी को होगा चुनाव, आठ को होगी मतगणना, पढ़ें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: राजस्थान की करणपुर सीट पर पांच जनवरी को होगा चुनाव, आठ को होगी मतगणना, पढ़ें शेड्यूल
Tue, 05 Dec 2023 01:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करणपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:49 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान की 200 सीट में बची एक करणपुर सीट पर पांच जनवरी को चुनाव कराया जाएगा, जिसकी मतगणना आठ जनवरी को की जाएगी। कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के चलते इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में इस बार 199 सीट पर ही चुनाव संपन्न कराए गए थे। एक सीट करणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन होने के कारण यहां चुनाव स्थगित कर दिया गया था। गुरमीत सिंह कुन्नर का चुनाव से पहले 15 नवंबर को दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया था।
चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में स्थगित करणपुर सीट पर अब पांच जनवरी को चुनाव कराया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी की मृत्यु के कारण करणपुर सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अभी 25 नवंबर को हुए चुनावों में राजस्थान की 200 में से केवल 199 सीटों पर ही मतदान हो पाए थे। पांच जनवरी को करणपुर सीट पर होने वाले चुनावों की मतगणना 8 जनवरी को होगी।
ये रहेगा चुनाव कार्यक्रम
12 दिसंबर 2023 राजपत्र अधिसूचना जारी की जाएगी। 19 दिसंबर 2023 को नामांकन किया जाएगा। नामांकन की जांच 20 दिसंबर को होगी। इसके अलावा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर तय की गई है। पांच जनवरी 2024 को मतदान कराया जाएगा। मतगणना के लिए आठ जनवरी 2024 का निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
जैसे कि कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार के चुनाव में अब तक चला आ रहा रिवाज बदलेगा और कांग्रेस पुन: सत्ता में आएगी, लेकिन चुनाव परिणामों ने इस कयास को सिरे से खारिज कर दिया। इस चुनाव में राजस्थान की 199 सीटों में से 115 पर भाजपा पहले ही अपना कब्जा जमा चुकी है, जबकि सत्ता में रही कांग्रेस को केवल 69 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार करणपुर विधानसभा में चुनाव करवाने के लिये 12 दिसम्बर को अधिसूचना जारी की जायेगी। रिटर्निंग अधिकारी करणपुर द्वारा 15/11/2023 को धारा 52(1) RP ACT 1951 के तहत कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुरमीत सिंह के देहान्त की वजह से चुनाव प्रक्रिया स्थगित की थी। अब कांग्रेस को अपना नया प्रत्याशी नॉमिनेट करने के लिये धारा 52(1) (C) RP ACT 1951 में अधिसूचना की प्रक्रिया 12 Dec 2023 को जायेगी।
अधिसूचना के साथ ही नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। 19 दिसम्बर 2023 तक नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि होगी। 20 दिसम्बर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी तथा 22 दिसम्बर 2023 तक नामांकन पत्रों को वापिस लेने की अंतिम तिथि होगी। 5 जनवरी 2024 शुक्रवार को मतदान होगा तथा 8 जनवरी 2024 को मतों की गणना की जायेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही श्रीगंगानगर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सभी राजनैतिक दलों व नागरिकों को आदर्श आचार संहिता की पालना करनी होगी।