फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 BJP President JP Nadda attacked Congress in Ajmer 17 papers were leaked

Rajasthan Election 2023: BJP अध्यक्ष नड्डा ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, पेपर लीक पर सरकार को घेरा

Wed, 18 Oct 2023 08:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 18 Oct 2023 08:37 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पेपर लीक और किसान कर्ज माफी को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 17 पेपर लीक हुए हैं। इससे प्रदेश के 50 लाख से ज्यादा युवाओं के साथ अन्याय हुआ है। 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 BJP President JP Nadda attacked Congress in Ajmer 17 papers were leaked
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कोटा और अजमेर के दौरे पर रहे। इस दौरान वे मार्बल नगरी किशनगढ़ पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मार्बल एसोसिएशन के सभागार में जेपी नड्डा ने अजमेर संभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके अलावा नड्डा ने कोटा संभाग के भी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान नड्डा ने विधानसभा चुनाव और संगठन को लेकर चर्चा की और पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, वर्तमान और पूर्व विधायक  समेत जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


कोटा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस और प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही हाड़ौती संभाग की 17 सीटें जीतने का दावा किया। नड्डा ने कहा- राजस्थान की जनता परिवर्तन चाहती है। लोगों ने कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। इस सरकार ने किसानों और युवाओं के साथ धोखा किया है। आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी इस सरकार को अलविदा कहने का संकल्प प्रदेश की जनता ले चुकी है। 
विज्ञापन


नड्डा ने कहा- कि राजस्थान में रोजाना 17 दुष्कर्म हो रहे हैं। 15 हजार से ज्यादा नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात रिपोर्ट हुई हैं। महिला उत्पीड़न के मामले में राजस्थान नंबर एक पर है। करौली में एक दलित बहन के साथ दुष्कर्म हुआ, उसके साथ कैसा सलूक हुआ, हम सबको पता है। भीलवाड़ा में आदिवासी बहन के साथ भी इसी तरह की घटना हुई। राजस्थान में ऐसे हजारों केस हैं जिसमें मानवता शर्मसार हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नड्डा ने पेपर लीक और किसान कर्ज माफी को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 17 पेपर लीक हुए हैं। इससे प्रदेश के 50 लाख से ज्यादा युवाओं के साथ अन्याय हुआ है। इसी तरह 19 हजार किसानों की जमीनें नीलाम हुईं। किसानों से कर्ज माफी का वादा करने वाले राहुल गांधी अब उनकी जमीने कुर्क करवाकर बैठे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed