फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 74.72% Women Cast Votes Empowering Women's Voting Participation in Assembly Election

Rajasthan Poll: 74.72% महिलाओं ने मतदान कर चुनी सरकार, तीन चुनाव से वोट देने में पुरुषों से आगे नारी शक्ति

Tue, 28 Nov 2023 11:27 PM IST
Udit Dixit उदित दीक्षित
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:27 PM IST
सार

Rajasthan Election: राजस्थान की आधी आबादी ने नई सरकार चुनने में बड़ी भूमिका निभाई है। महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। पिछले तीन चुनाव से महिलाएं खूब घर से निकल रही हैं। इससे पहले हुए दो चुनाव में महिलाओं की भागीदारी कम थी।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 74.72% Women Cast Votes Empowering Women's Voting Participation in Assembly Election
कब कितनी महिलाओं ने किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार 75.45 फीसदी मतदान हुआ है। प्रदेश की 74.72 प्रतिशत महिलाओं और 74.53 प्रतिशत पुरुषों ने ईवीएम के जरिए मतदान किया है। यानी 0.19 फीसदी महिलाओं ने वोट देकर नई सरकार चुनने में अपनी बड़ी भूमिका निभाई।

विज्ञापन


मतदान करने में महिलाएं पुरुषों से लगातार आगे हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव के बाद से ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इस चुनाव में 75.44 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया था। इसी तरह 2018 के चुनाव में महिलाओं का वोट प्रतिशत 74.67 रहा था, जबकि 73.49 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया था। यानी 1.18 फीसदी महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा वोटिंग की थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

2003 और 2008 के चुनाव में महिलाओं का वोट प्रतिशत कम
इन दो विधानसभा चुनाव के आंकड़ें देखें तो महिलाएं पुरुषों के मुकाबले वोट करने में काफी पीछे रहीं। 2003 में 64.21 फीसदी महिलाओं और 69.91 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। पुरुषों की तुलना में महिलाओं की वोटिंग 5.7 फीसदी कम रही है। हालांकि, 2008 के चुनाव में यह अंतर सिर्फ 1.79 फीसदी ही रह गया। इस चुनाव में महिलाओं का वोट प्रतिशत 65.31 रहा, जबकि 67.10 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया था।  



विज्ञापन



कब कितनी महिलाओं ने वोट दिया       
2023 के चुनाव में राजस्थान में महिला वोटिर की संख्या 2 करोड़ 51 लाख 98 हजार 492 थी। इनमें से 1 करोड़ 88 लाख 27 हजार 294 महिलाए मतदान करने के लिए घर से निकलीं। इसी तरह 2008 के चुनाव में 1 करोड़ 72 लाख 27 हजार 902 महिला मतदाताओं में से 1 करोड़ 12 लाख 51 हजार 407 ने वोट दिया।  2013 में 1 करोड़ 93 लाख 7320 महिलाओं में से 1 करोड़ 45 लाख 66 हजार 391 महिलाओं ने मतदान किया। 2018 में 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार 740 में से 1 करोड़ 70 लाख 46 हजार 450 और  2023    में 2 करोड़ 51 लाख 98 हजार 492 में से 1 करोड़ 88 लाख 27 हजार 294 महिलाओं ने वोट देकर नई सरकार चुनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed