फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan election 2018: the first woman to be elected from rajasthan as a mla

राजस्थान चुनावः कैसे विधानसभा तक पहुंची पहली महिला नेता

Thu, 01 Nov 2018 02:50 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Nov 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
rajasthan election 2018: the first woman to be elected from rajasthan as a mla
yashoda devi
राजस्थान में चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी दल जोरशोर से प्रचार में लगे हैं। खास बात ये है कि सभी राजनीतिक दलों की नजर इस बार महिला मतदाताओं पर ज्यादा टिकी है। भले ही वसुंधरा राजे सूबे की पहली महिला मुख्यमंत्री हों पर विधानसभा में महिलाओं का प्रतिशत काफी कम रहा है।
विज्ञापन


आइए बात करते हैं राजस्थान की उस महिला की जो पहली बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचीं। देश की स्वतंत्रता के बाद राजस्थान में 1952 में पहली बार हुए चुनावों में एक भी महिला ने जीत दर्ज नहीं की, लेकिन इसके बाद हुए उपचुनाव में बांसवाड़ा विधानसभा की सामान्य सीट से यशोदा देवी जीत दर्ज करके पहली महिला विधायक बन गईं। 
विज्ञापन


इस चुनाव में पूरे सूबे में सिर्फ चार महिलाओं ने चुनाव लड़ा था। इनमें जयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र ए से समाजवादी पार्टी की वीरेन्द्रा बाई, फागी सीट से केएलपी पार्टी की चिरंजी देवी, उदयपुर शहर निर्वाचन क्षेत्र से शांता देवी (निर्दलीय) और सोजत मुख्य विधानसभा से जनसंघ की रानीदेवी ने चुनाव लड़ा था। नतीजा ये रहा कि एक भी महिला उम्मीदवार जीत नहीं दर्ज कर सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल 1953 में एसएसपी पार्टी के भेलजी का चुनाव अवैध घोषित होने के कारण उपचुनाव करवाया गया। यशोदा देवी प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट से चुनाव में उतरीं थीं। यशोदा देवी ने 63.75 फीसदी मत पाकर कांग्रेस के नटवरलाल को मात दी थी और राजस्थान की प्रथम महिला बनने का गौरव प्राप्त हुआ। राजस्थान विधानसभा में जो दूसरी महिला पहुंचीं वह कमला बेनीवाल थीं। कमला 1954 के उप चुनाव में जीतकर विधायक बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed