फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2018 results: Rahul gandhi to decide CM name

राजस्थान: सीएम पद पर खींचतान, कांग्रेस विधायकों ने लगाए सचिन-सचिन के नारे

Wed, 12 Dec 2018 01:30 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Dec 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Election 2018 results: Rahul gandhi to decide CM name
सचिन पायलट-अशोक गहलोत में सीएम पद की जंग
राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आज सीएम पद के उम्मीदवार पर माथापच्ची हुई। खबरों के मुताबिक बैठक में दो तिहाई विधायकों ने सचिन पायलट के पक्ष में मुहर लगाई। बैठक में सचिन-सचिन के नारे भी लगे। अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सीएम पद को लेकर रस्साकशी की खबरें मंगलवार 11 दिसंबर से ही हैं। 
विज्ञापन


खबर है कि बैठक के बाद सीएम पद पर फैसला अध्यक्ष राहुल गांधी पर छोड़ दिया गया है। इसी के साथ अब सभी की निगाहें राहुल गांधी की ओर है कि वह किसके नाम पर मुहर लगाते हैं। 11 दिसंबर में आए नतीजों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है और वह सरकार बनाने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


सीएम पद के दो दावेदार पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट हैं। इसे लेकर दोनों के बीच खींचतान की भी खबर है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ नेता सचिन पायलट की मान-मनौव्वल में भी जुटे। बहरहाल, अब गेंद राहुल के पाले में है कि वह किसे सीएम बनाने का फैसला लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद के लिए पायलट और गहलोत में जद्दोजहद चल रही है। मीडिया में खबर आई थी कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल सचिन पायलट को मनाने जाएंगे। हालांकि जयपुर में मंगलवार को गहलोत और पायलट के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी की बैठक हुई।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed