फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RAJASTHAN ELECTION 2018 RAHUL GANDHI IN SIKAR

कांग्रेस की सरकार किसानों की सरकार होगी : राहुल गांधी

Thu, 25 Oct 2018 06:54 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
RAJASTHAN ELECTION 2018 RAHUL GANDHI IN SIKAR
RAHUL GANDHI
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में बनने वाली कांग्रेस की सरकार किसानों की सरकार होगी। सीकर के कांग्रेस की संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज मुख्यमंत्री कार्यालय, मंत्रियों के कार्यालय में सुनाई देगी।
विज्ञापन


कांग्रेस की सरकार में किसान, छोटे दुकानदार, युवाओं की आवाज सुनाई देगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के हर जिले में कांग्रेस पार्टी की सरकार खाद्य प्रसंस्करण का कारखाना लगायेगी। युवाओं को उस कारखाने में रोजगार मिलेगा और राजस्थान के किसान अपनी उपज सीधे उस कारखाने में जाकर बेच सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा मुख्यमंत्री 24 घंटे में से 18 घंटे युवाओं को रोजगार देने में लगा देगा। पूरा दम लगा देंगे। प्रदेश में बंद किये गये 25 हजार स्कूलों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम आपके लिए अच्छी गुणवत्ता वाले सरकारी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय यहां खोलेंगे। गांधी ने कहा कि हम राजस्थान के हर गरीब को मुफ्त में फिर से दवाई दिलवायेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed