फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Due to family discord in Jhunjhunu son Murderd his father

Rajasthan: झुंझुनूं में पारिवारिक कलह के चलते बेटे ने की बाप की हत्या, घटनास्थल से पत्थर और कुल्हाड़ी बरामद

Mon, 19 Jun 2023 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Jun 2023 08:28 PM IST
सार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में बेटे ने पत्थर से वार कर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का मुख्य कारण घर में आए दिन होने वाला झगड़ा माना गया है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Due to family discord in Jhunjhunu son Murderd his father
मृतक का शव और थानाधिकारी अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर थाना क्षेत्र की बडाऊ पंचायत की कुम्हारों की ढाणी में सोमवार को एक बेटे ने पत्थर से वार कर अपने ही पिता की हत्या कर दी। फादर्स डे के अगले ही दिन हुई इस वारदात का मुख्य कारण घर में आए दिन होने वाला झगड़ा माना गया है, जिसको लेकर पुलिस ने वारदात के आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मृतक के भाई रामनिवास ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई इंद्राज (55 साल) पुत्र भूराराम नंगली के रास्ते से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान जब वह घर से कुछ ही दूरी पर था, तो उसी के बेटे बलवेंद्र ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ हाथापाई करने लगा। आपस में हुई हाथापाई के दौरान बेटे बलवेंद्र ने पास ही बनी दीवार से पत्थर उखाड़ कर अपने पिता इंद्राज का सिर फोड़ दिया। अगला इतना घातक और ज़ोर से था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इंद्राज का उसके परिवार के साथ काफी समय से झगड़ा चल रहा था, जिसको लेकर वह पिछले 6 महीने से ढाणी में अपने पुश्तैनी घर में अकेला रहता था। जबकि उसका बेटा और पत्नी खेत में मकान बनाकर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक इंद्राज सिंह के तीन बेटे और एक बेटी...
मृतक के भाई ने बताया कि साल 2012 में आपस में हुए झगड़े के बाद इंद्राज सिंह को थाने में बंद करवा दिया गया था, जिसके बाद उसकी बहन ने जमानत करवा कर वह अपने साथ टीबा बसई ले गई, जहां इंद्राज सिंह पिकअप चला कर अपना गुजारा करने लगा। लेकिन पिकअप चलाने के दौरान घाटा लगने पर वह पिकअप को बेचकर चाय की दुकान पर काम करने लगा। इसके बाद जब साल 2018 में उसकी मां की मौत हुई, तो वह अपने गांव आया। तब रिश्तेदारों ने आपस में समझाइश कर परिवार के साथ रहने के लिए सहमत कर दिया। 

वह पिछले कुछ माह से अकेले ही रह रहा था। मृतक इंद्राज सिंह के तीन बेटे हैं, इनमें सबसे बड़ा सूरज भिवानी में टाइल्स लगाने का काम करता है। दूसरे नंबर का आरोपी बलवेंद्र बड़ाऊ में बाइक और टू व्हीलर रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। जबकि छोटा बेटा बलवान जयपुर में निजी कंपनी में काम करता है। मृतक के एक लड़की आशा है, जो शादीशुदा है। मृतक इंद्राज सिंह खेती-बाड़ी कर अपना गुजारा करता था।

एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचे...
हत्या की वारदात की सूचना पर डीएसपी हजारीलाल खटाना, थानाधिकारी अजय सिंह मय पुलिस जाब्ता के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस दौरान एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल का मौका मुआयना करवाया गया।


घटनास्थल से पत्थर और कुल्हाड़ी बरामद...
पुलिस ने घटनास्थल से एक बड़ा पत्थर और एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है। थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की रिपोर्ट पर बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की ओर से राजकीय अजीत अस्पताल से पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है और जल्द ही प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed