फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Dog breeders and pet shop registration compulsary in Rajasthan

राजस्थान में बिना रजिस्ट्रेशन डॉग ब्रीडिंग पर रोक, जीव जंतु कल्याण बोर्ड में पेट शॉप्स रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Tue, 28 Mar 2023 03:46 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Tue, 28 Mar 2023 03:46 PM IST
सार

राजस्थान में डॉग ब्रीडर्स और शॉप्स रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। प्रीवेंशन ऑफ़ क्रुएल्टी टू एनिमल्स(डॉग ब्रीडिंग एंड मार्केटिंग नियम) 2017 और पेट शॉप रूल्स 2018 लागू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan: Dog breeders and pet shop registration compulsary in Rajasthan
राजस्थान में बिना रजिस्ट्रेशन डॉग ब्रीडिंग पर रोक - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

राजस्थान में पालतू जानवरों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए जीव जंतु कल्याण बोर्ड ने प्रभावी कदम उठाते हुए प्रदेश में संचालित डॉग ब्रीडर्स और पेट शॉप्स का रजिस्ट्रेशन जीव जंतु कल्याण  बोर्ड में करवाना अनिवार्य कर दिया है। रजिस्ट्रेशन के लिए  राज्य में प्रीवेंशन ऑफ़ क्रुएल्टी टू एनिमल्स  नियम 2017 और 2018 को लागू  कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


डॉग ब्रीड संस्थाओं, पेट शॉप्स का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के.सी. विश्नोई  ने बताया कि ऐसी पेट शॉप और डॉग ब्रीडर्स संस्थाएं जो कि प्रीवेंशन ऑफ़ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (डॉग ब्रीडिंग एंड मार्केटिंग रूल्स) 2017 और प्रीवेंशन ऑफ़ क्रुएल्टी टू एनिमल्स( पेट शॉप रूल्स )2018 के तहत रजिस्ट्रेशन की कैटेगरी में हों, उन्हें जीव जंतु कल्याण बोर्ड में तय परफॉर्मा में आवेदन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए नॉन रिफंडेबल एप्लीकेशन फीस 500 रुपए देनी होगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड में रजिस्ट्रशन के बाद ही स्थानीय निकाय विभाग की ओर से लाइसेंस दिया जाएगा। लाइसेंस 5 साल पीरियड के लिए वैध रहेगा, इसके बाद रिन्यूअल कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब राज्य में बिना रजिस्ट्रेशन के डॉग ब्रीडिंग पर रोक

के.सी. विश्नोई  ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान बोर्ड की ओर से ऑथोराइज अधिकारियों के द्वारा संस्था का इंस्पेक्शन किया जाएगा और रजिस्ट्रेशन के बाद भी समय-समय पर निरीक्षण किए जाएंगे। जिससे पालतू पशुओं की दुकानों पर ब्रीडिंग और उनके रख-रखाव के संबंध में गुणवत्तापूर्ण काम हो सकेंगे। अब राज्य में ब्रीडर बिना रजिस्ट्रेशन के ब्रीडिंग का काम नहीं कर सकेंगे।  ब्रीडर्स और पेट शॉप मालिक राज्य के ज़िलों के जॉइंट डायरेक्टर ऑफिस और राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही पशुपालन विभाग की वेबसाइट पर जाकर डिटेल में जानकारी ले सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed