Rajasthan: उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को मिली 'देख लेने' की धमकी, शिकायत दर्ज
राजेंद्र राठौड़ को एक अज्ञात शख्स ने कॉल करके कहा कि तूने मुझे झूठे केस में फंसाया। अब मैं बरी हो गया हूं। देख लूंगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उपनेता प्रतिपक्ष व चूरू विधायक राजेंद्र राठौड़ को एक अज्ञात शख्स ने धमकी दी। कॉलर ने राठौड़ को देख लेने की धमकी दी है। उपनेता प्रतिपक्ष ने अज्ञात शख्स के खिलाफ डाक के जरिए शिकायत दर्ज कराई है।
राजेंद्र राठौड़ ने बताया है कि अज्ञात शख्स ने उन्हें कॉल कर धमकी दी। कॉलर ने कहा कि तूने मुझे झूठे केस में फंसाया। अब मैं बरी हो गया हूं, तुझे देख लूंगा। चूरू विधायक को मिली धमकी के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस उस नंबर को ट्रेस करने में जुट गई है, जिससे कॉल की गई थी। इस संबंध में एक परिवाद सोमवार को कोतवाली थाने पहुंचा। परिवाद के आधार पर पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच हेड कांस्टेबल कृष्णदेव सिंह को सौंपी गई है।