फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Demand to make Sawaimadhopur a division people of all sections of society sat on strike

Rajasthan: सवाईमाधोपुर को संभाग बनाने की मांग, सर्वसमाज के लोग कलेक्ट्रेट के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

Wed, 06 Sep 2023 02:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 06 Sep 2023 02:29 PM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले को संभाग बनाने की मांग उठ चुकी है। समाज जनकल्याण सेवा समिति के बैनर तले सर्वसमाज के लोग कलेक्ट्रेट के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Demand to make Sawaimadhopur a division people of all sections of society sat on strike
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाईमाधोपुर को संभाग बनाने की मांग को लेकर बुधवार को सर्वसमाज के दो दर्जन से भी अधिक लोग सर्वसमाज जनकल्याण सेवा समिति के बैनर तले कलेक्ट्रेट के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे सर्वसमाज के लोगों का कहना है, जब तक सरकार द्वारा सवाईमाधोपुर को संभाग घोषित नहीं किया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन


उनका कहना है कि सरकार द्वारा समय-समय पर अलग जिले बनाकर बार-बार सवाई माधोपुर के टुकड़े किये गए हैं। पहले दौसा फिर करौली और अब गंगापुरसिटी को जिला बनाकर सवाई माधोपुर जिले को बार-बार तोड़ा गया है। सवाईमाधोपुर जिला वर्तमान में भरतपुर संभाग में शामिल है, जो किसी भी दृष्टि से सही नहीं है। भरतपुर-सवाई माधोपुर से करीब 225 किलोमीटर दूर पड़ता है। ऐसे में लोगों को आने-जाने में भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


सर्वसमाज के लोगों का कहना है कि सवाईमाधोपुर को संभाग बनाया जाए और सवाईमाधोपुर सहित करौली, गंगापुरसिटी और टोंक जिले को सवाईमाधोपुर संभाग में शामिल किया जाए। उनका कहना है कि अगर सरकार द्वारा सवाईमाधोपुर जिले को संभाग घोषित नहीं किया जाता है तो सर्वसमाज के लोग सड़कों पर उतरेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed