{"_id":"5d159b008ebc3e3cb777cb78","slug":"rajasthan-dacoit-jagan-gurjar-surrenders-before-the-superintendent-of-police-dholpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के कुख्तात डकैत जगन गुर्जर ने चौथी बार किया सरेंडर, तीन राज्य की पुलिस को तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के कुख्तात डकैत जगन गुर्जर ने चौथी बार किया सरेंडर, तीन राज्य की पुलिस को तलाश
Fri, 28 Jun 2019 10:48 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
जगन गुर्जर (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के कुख्तात डकैत जगन गुर्जर ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। जगन ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) धौलपुर के समक्ष आत्मसमर्पण किया। जगन गुर्जर पर धौलपुर के एक गांव में 12 जून को दो महिलाओं से मारपीट कर उन्हें निर्वस्त्र घुमाने का आरोप है।
विज्ञापन
Rajasthan: Dacoit Jagan Gurjar surrenders before the Superintendent of Police (SP) Dholpur.
— ANI (@ANI) June 28, 2019
मामला सामने आने के बाद से ही पुलिस जगन की तलाश में लगी हुई थी, लेकिन वह भागकर चंबल के भीहड़ में छिप गया था। पुलिस ने जगन पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जगन अकेला ही आत्मसमर्पण करने पहुंचा था। जगन इससे पहले तीन बार आत्मसमर्पण कर चुका है। जगन हत्या, लूट, फिरौती और डकैटी के कई मामलों में वंछित है।
विज्ञापन
जगन गुर्जर पर 40 हजार रुपये का इनाम है और तीन राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश है। बता दें कि बाड़ी स्टैंड पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद जगन गुर्जर ने एक गांव में दो महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। उसके बाद उसने दोनों महिलाओं को पूरे गांव में निर्वस्त्र घुमाया था। महिलाओं को घायल अवस्था में बाड़ी चिकित्सालय केंद्र में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन