फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan crisis live updates hearing in high court ashok gehlot sachin pilot rebel congress mlas speaker notice 

राजस्थान संकट: राजस्थान में भारत मलानी की जमानत याचिका खारिज

Tue, 21 Jul 2020 06:50 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 21 Jul 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
rajasthan crisis live updates hearing in high court ashok gehlot sachin pilot rebel congress mlas speaker notice 
अशोक गहलोत-सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच राजस्थान उच्च न्यायालय में स्पीकर के नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है। अदालत ने सचिन पायलट खेमे को राहत देते हुए 24 जुलाई तक की मोहलत दे दी है। अदालत ने स्पीकर सीपी जोशी से कहा है कि वो 24 जुलाई तक कोई भी कार्रवाई नहीं करेंगे। फिलहाल अदालत ने इस मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया है लेकिन अब इसपर 24 जुलाई को न्यायालय फैसला सुनाएगा।

विज्ञापन


राजस्थान कैबिनेट की बैठक, कोरोना संक्रमण की समीक्षा
राजस्थान कैबिनेट की बैठक मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री निवास में हुई, जिसमें राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डा रघु शर्मा ने बताया कि कैबिनेट बैठक में राज्य में कोरोना के हालात की समीक्षा की गई। इस पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्य में संक्रमित रोगियों के ठीक होने की दर बढाने एवं मृत्यु दर कम करने उपायों पर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन


सीपी जोशी ने आगे की कार्रवाई को किया स्थगित
राजस्थान उच्च न्यायालय के अनुरोध पर स्पीकर सीपी जोशी ने 24 जुलाई की शाम तक 19 विधायकों को भेजे गए अयोग्यता नोटिस के संबंध में आगे की कार्रवाई को स्थगित कर दिया है: राजस्थान विधानसभा सचिवालय
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में भारत मलानी की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान में भारत मलानी की जमानत याचिका खारिज हो गई हैः एटीएस और एसओजी

सीपी जोशी उच्च न्यायालय के आदेश को लेकर चर्चा कर रहे हैं
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी राज्य विधानसभा सचिव के साथ राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश को लेकर चर्चा कर रहे हैं। पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करने के मामले में सचिन पायलट और 18 बागी विधायकों के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस पर  फैसला सुनाएगा। हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि तब तक यानी 24 जुलाई तक विधानसभा अध्यक्ष इस मामले में कोई फैसला न करे।

हर हाल में जीत हमारी होगी: अशोक गहलोत
राजस्थान में जारी राजनीतिक रस्साकशी के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को विश्वास जताया कि मौजूदा राजनीतिक संग्राम में 'जीत हमारी ही होगी क्योंकि सत्य हमारे साथ है' और दावा किया कि राज्य सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

आज शाम सीएम आवास पर राजस्थान कैबिनेट की बैठक 
राजस्थान कैबिनेट की बैठक की आज शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर होगी।
 

विधायक दल की बैठक में बोले गहलोत- भाजपा या कांग्रेस नहीं चाहते चुनाव
जयपुर के फेयरमोंट होटल में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक जारी है। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य मौजूद हैं। 10 दिन में तीसरी बार विधायक दल की बैठक हुई है। बैठक में सूबे के मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, 'न तो कांग्रेस और न ही भाजपा चाहती है कि विधानसभा भंग हो और चुनाव कराए जाएं। पूरा देश देख रहा है कि आप किस तरह से लड़ रहे हैं। आपका सम्मान कई गुना बढ़ गया है। यह कोई साधारण बात नहीं है। आप में से सभी के पास फोन है, किसी पर कोई दबाव नहीं है।'
 

हाईकोर्ट में सुनवाई हुई पूरी
राजस्थान उच्च न्यायालय में पायलट गुट की याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है। 

फेयरमोंट होटल में विधायकों ने किया योग
जयपुर के फेयरमोंट होटल में कांग्रेस विधायकों ने योग किया और बैडमिंटन खेला। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थन करने वाले कांग्रेस विधायक होटल में ठहरे हुए हैं।


सीबीआई ने राजस्थान के सीएम के ओएसडी को पूछताछ के लिए बुलाया
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने देवराम सैनी (राजस्थान के मुख्यमंत्री के ओएसडी) को पूछताछ के लिए बुलाया है।

राजस्थान के डीजीपी ने हरियाणा के डीजीपी को लिखा पत्र
राजस्थान के डीजीपी भूपेंद्र यादव ने हरियाणा के डीजीपी और दिल्ली पुलिस के आयुक्त को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने राज्य सरकार को अस्थिर करने के कथित प्रयासों से संबंधित एक मामले में विशेष ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की जांच में सहयोग करने की मांग की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed