{"_id":"63970bc5f473a1235623505b","slug":"rajasthan-crime-crooks-of-papala-gang-arrested-with-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime: लादेन गैंग से बदला लेने जा रहे थे पपला गैंग के गुर्गे, हथियार सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime: लादेन गैंग से बदला लेने जा रहे थे पपला गैंग के गुर्गे, हथियार सहित गिरफ्तार
Mon, 12 Dec 2022 04:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Dec 2022 04:39 PM IST
सार
भरतपुर पुलिस ने पपला गैंग के दो गुर्गों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्रम उर्फ लादेन गैंग से बदला लेने के लिए उत्तर प्रदेश की तरफ से हथियार खरीदकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पपला गैंग के गुर्गे गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पपला गैंग के दो गुर्गों को भरतपुर पुलिस ने रविवार रात अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी विक्रम उर्फ लादेन गैंग से बदला लेने के लिए यूपी से हथियार खरीदकर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से पांच अवैध कट्टे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया, 11 दिसंबर की रात को मुखबिर से सूचना मिलने पर डीग के छह मोरा कामां रोड पर नाकाबंदी कराई गई। नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति यूपी की ओर से आते दिखे। वहीं, आरोपी पुलिस को देखकर मौके से भागने की कोशिश भी किए, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों की शिनाख्त अलवर के बहरोड़ क्षेत्र के मौसमपुर कांकरा निवासी गोपीचंद (22) और दूसरे आरोपी तुलसीराम (22) निवासी जैनपुरवास के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ये दोनों आरोपी पपला गैंग के हैं, जिनके पास से 312 बोर के पांच अवैध कट्टे बरामद किए गए हैं। इधर, पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने आगे बताया कि वो लोग ये हथियार अपने गुरु जसराम गुर्जर सरपंच की मौत का बदला लेने के लिए खरीदकर ले जा रहे थे। दोनों आरोपी विक्रम उर्फ लादेन गैंग से बदला लेना चाहते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन