फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan COVID-19 News rajasthan corona virus cases in last 24 hours 2677 new cases in a day highest in jaipur

Coronavirus Rajasthan: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,677 नए मामले, 20 मरीजों ने गंवाई जान

Tue, 01 Dec 2020 09:27 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 01 Dec 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan COVID-19 News rajasthan corona virus cases in last 24 hours 2677 new cases in a day highest in jaipur
राजस्थान में कोरोना - फोटो : prayagraj

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,677 नए मामले सामने आए हैं, इसमें सबसे ज्यादा मामले 745 राजधानी जयपुर से हैं। जयपुर में अब तक इतने मामले एक दिन में नहीं आए हैं। एक दिन में दो हजार से ज्यादा मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,68,063 हो गई है।

विज्ञापन



वहीं, राज्य में संक्रमण से 20 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,312 तक पहुंच गई है। बता दें कि राजस्थान की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ विधायक किरण महेश्वरी का रविवार देर रात निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं और गुरुग्राम के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,312 हुई
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 20 और लोगों की मौत हुई हैं, जिससे महामारी में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2,312 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से जयपुर और जोधपुर में सोमवार को पांच-पांच, अजमेर में तीन और संक्रमित मरीजों की मौत होने से अब तक जयपुर में 435, जोधपुर में 239, अजमेर में 187, बीकानेर में 161, कोटा में 135, भरतपुर में 105, उदयपुर में 95, और पाली में 90 लोगों की कोविड-19 की वजह से जान जा चुकी है।

जयपुर में एक दिन में रिकॉर्ड मामले
उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,37,098 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को संक्रमण के 2,677 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,68,063 हो गई जिनमें से 28,653 रोगी उपचाराधीन हैं।


उन्होंने बताया कि नए मामलों में जयपुर में अब तक के सबसे अधिक 745, जोधपुर में 475, कोटा में 194, टोंक में 97,अलवर-भरतपुर-नागौर में 90-90, भीलवाड़ा में 84, डूंगरपुर में 83 नए संक्रमित शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed