फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Corona Update 600 New Case Registered In State

Rajasthan Corona Update: कोरोना के 600 नए केस, पांच महीने बाद मिले इतने संक्रमित, क्या फिर बिगड़ेंगे हालात?

Sat, 06 Aug 2022 10:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 06 Aug 2022 10:04 PM IST
सार

प्रदेश में मार्च के बाद एक बार फिर कोरोना के आंकड़े में बड़ा उछाल दिखने को मिला है। शनिवार को यहां कोरोना संक्रमण के 600 नए केस मिले। इससे पहले 27 फरवरी को 531 संक्रमित मिले थे। पिछले एक हफ्ते से प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Corona Update 600 New Case Registered In State
राजस्थान में डरा रहा कोरोना का आंकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में कोरोना के आंकड़े खतरे की घंटी बजाते दिख रहे हैं। पांच महीने बाद प्रदेश में कोरोना के 600 नए केस समाने आए। इससे पहले 27 फरवरी को राज्य में 531 कोरोना संक्रमित मिले थे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। कोरोना के आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे ज्यादा हालात जयपुर में खराब हैं। यहां नए मरीज मिलने का आंकड़ा 200 के पार चला गया। शनिवार को यहां 214 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में 431, गुरुवार को 413, बुधवार को 343, मंगलवार को 300 और सोमवार को 298 संक्रमित मिले थे।  

विज्ञापन


चिकित्सा विभाग के अनुसार शनिवार को अजमेर 38, अलवर 53,  बांसवाड़ा 3, बाड़मेर 4, भरतपुर 1, भीलवाड़ा 9, बीकानेर 7, चित्तौड़गढ़ 25, चूरू 1, दौसा 27, धौलपुर 7, डूंगरपुर 14,  हनुमानगढ़ 1, जयपुर 214, जैसलमेर 8, झालावाड़ 7, जोधपुर 55, कोटा 18, नागौर 17, पाली 1, राजसमंद 11, सवाई माधोपुर 3, सीकर 17,  सिरोही  14 और उदयपुर में 45 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन

 
सिर्फ तीन जिलों जहां एक्टिव मरीज नहीं
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में प्रदेश आठ जिलों में एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है। इनमें बारां, बूंदी, गंगानगर, जालोर, झुंझुनूं, करौली, प्रतापगढ़ और टोंक जिले शामिल हैं। साथ ही झुंझुनूं, करौली और बूंदी में एक भी सक्रिय मरीज भी नहीं है। इसके अलावा शनिवार को प्रदेश में 191 संक्रमित कोरोना से सही हुए। अब यहां एक्टिव केंसों का आंकड़ा 3016 पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 1057 एक्टिव मरीज जयपुर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मास्क किया जा सकता है अनिवार्य 
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। सरकार ने जिला कलेक्टरों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, अब तक सोशल डिस्टेंसिंग जैसा कोई नियम लागू नहीं किया गया है। हालांकि, कहा यह भी जा रहा है कि अगर ऐसे ही कोरोना के आंकड़े बढ़ते रहे तो मास्क अनिवार्य किया जा सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed