Rajasthan Corona Update: प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस 200 के पार, 50 नए संक्रमित मिले
राजस्थान में कोरोना फिर पैर पसारने लगा है। मंगलवार को एक दिन में कोरोना के 50 केस दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में फिर से कोरोना केस के नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को एक दिन में कोरोना के 50 नए केस मिले। सबसे अधिक 30 केस राजधानी जयपुर से दर्ज किए गए हैं।
वहीं एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ने लगी है। कोरोना केस बढ़ने के कारण एक्टिव केस की संख्या 203 हो गई है। इसमें सर्वाधिक 158 एक्टिव केस जयपुर में मिले हैं। हालांकि, राहत भरी खबर यह है कि बीते कुछ समय से संक्रमण के कारण किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है।
बीते दो दिन की बात करें तो प्रदेश में संक्रमण के 80 नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को राजधानी जयपुर से संक्रमण के 30, अजमेर से एक, अलवर से आठ, भीलवाड़ा से एक, धौलपुर से आठ, श्रीगंगानगर से एक, उदयपुर से संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है।
प्रदेश सरकार स्थिति पर नजर बनाई हुई है। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने अस्पताल के दौरे शुरू कर दिए हैं। राज्य सरकार केंद्र सरकार की गाइडलाइन का इंतजार कर रही है।